मनोरंजन

Honey Singh और टीना थडानी का हुआ ब्रेकअप , साल भर भी नहीं चला रिश्ता, जानें क्यों हुए गर्लफ्रेंड से दूर

Honey Singh: सिंगर-रैपर यो यो रैपर हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) इन दिनों बॉलीवुड में फिर से अपने नए अंदाज में नजर आने लगे हैं. लेकिन उनकी लव लाइफ की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. खबरें हैं कि हनी सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस -मॉडल टीना थडानी के बीच सब ठीक नहीं है. पत्नी शालिनी तलवार से अलग होने के बाद हनी सिंह के लाइफ में टीना थडानी आई थी. लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है. यहां तक ​​कि दोनों ने अपने सोशल अकाउंट से एक-दूसरे के साथ फोटोज भी डिलीट कर दी हैं. बीते कुछ दिनों से हनी लगातार टीना को लेकर चर्चा में थे लेकिन अब दोनों अलग हो चुके है. जिसकी चर्चा जोरो से हो रही है.

वहीं हनी सिंह इन दिनों ‘किसी का भाई किसी की जान’ के नए गाने ‘छोटू मोटू’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. अब उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा का विषय बन गई है. साथ काम करने के दौरान हनी और टीना के बीच नजदीकियां आ गई थीं. इसके बाद दोनों अप्रैल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. हनी ने टीना के साथ कई फोटो और वीडियो भी शेयर किए थे, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहे थे.

ये भी पढ़ें- क्या परिणीति चोपड़ा ने दिया राघव चड्ढा से शादी का इशारा? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, आखिर क्या बोल गईं बॉलीवुड एक्ट्रेस

दोनों करियर पर दे रहे ध्यान

हनी और टीना ने क्यों अलग किए रास्ते? इसे लेकर दोनों ने अभी कुछ नही बताया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों फिलहाल अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं. साथ ही दोनों के बीच कुछ मनमुटाव भी है, इसलिए दोनों कुछ समय देना चाहते हैं. वहीं लंबे ब्रेक के बाद हनी एक बार फिर बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट कर रहे हैं, इसलिए वह पर्सनल से ज्यादा प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस करना चाहते हैं. वहीं पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में हनी ने कहा था कि ‘उन्हें अपकमिंग एल्बम में काफी बदलाव करने पड़े थे क्योंकि तब वो प्यार में थे, लेकिन अब वो प्यार नहीं रहा.’ यानी हनी ने ब्रेकअप का इशारा पहले ही दे दिया था.

Dimple Yadav

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

6 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

7 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

7 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

7 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

8 hours ago