देश

संजीव माहेश्वरी जीवा की पत्नी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, खुद की जान को बताया खतरा, गिरफ्तारी रोकने की मांग

लखनऊ सिविल कोर्ट में 7 जून को मारे गए गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पायल माहेश्वरी ने सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर अपनी सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने कहा कि उनके पति की लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई और अब उनकी जान को खतरा है. इसके साथ ही पायल माहेश्वरी ने मांग की है कि उन्हें गिरफ्तारी से राहत दी जाए, नहीं तो पति की तरह उनकी भी हत्या कर दी जाएगी.

सिविल कोर्ट में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की बीते बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्यारे वकील के भेष में आए थे. जिन्होंने कोर्ट रूम में पहुंचकर जीवा की हत्या कर दी. पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों का कहना है कि हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए इसमें सिर्फ विजय यादव ही नहीं शामिल था. बल्कि इसके अलावा और भी शूटर थे. जो जीवा की हत्या करने के लिए प्लान बी तैयार किया था. आरोपी विजय यादव जौनपुर जिले का रहने वाला है. फिलहाल सीएम योगी के निर्देश पर एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है, जो इस हत्याकांड मामले की जांच करेगी. एसआईटी को एक हफ्ते में रिपोर्ट शासन को सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- संजीव माहेश्वरी जीवा को मारने के लिए तैयार था प्लान B, विजय नाकामयाब होता तो दूसरे शूटर मार देते गोली !

सूत्रों का दावा है कि अगर विजय मारने में नाकामयाब होता और संजीव भागने की कोशिश करता तो उसे दूसरे शूटर गोली मार देते. वहीं गोली मारने के बाद विजय ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन वकीलों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई भी की. जिसमें विजय यादव घायल हो गया. बाद में उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. अब इस घटना को लेकर सियासी घमासान भी शुरू हो गया है. अखिलेश यादव ने वारदात के तुरंत बाद बयान देते हुए कहा कि, अगर हम कुछ बोलेंगे तो लोग कहेंगे कि सपा ने मरवा दिया. दूसरी तरफ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मामले की जांच कराए जाने के बाद जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

16 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

18 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

35 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

47 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago