इन दिनों लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया पर छाए हुए है. राहुल गांधी अकसर ही सभी के इंस्टा फीड में दिख ही जाते है. इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इससे दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कथित तौर पर कहा कि 80 फीसदी रेप महिलाओं के कारण होता है. इतना ही नहीं वीडियो से बताया जा रहा है कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ की अपत्तीजनक बयान दिए है.
क्या हो रहा वायरल?
दरअसल एक फेसबुक के यूजर ने 26 अगस्त को एक वीडियो पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा कि 80 प्रतिशत महिलाओं का रेप उन्हीं के कारण होता है. यूजर ने आगे लिखा कि रेप इंडिया में होता है, भारत में नहीं.
वहीं, साझा किए गए वीडियो में राहुल गांधी को महिलाओं के आजादी के खिलाफ सुना जा सकता है.
क्या है असल सच?
इतने बड़े दावे के साथ इसे साझा किए जाने पर इसकी सत्याता की जांच करना बेहद ही जरूरी था. वीडियो के कीफ्रेम निकालकर गूगल लेंस पर सर्च करने पर एक यूट्यूब वीडियो मिलता है. इस वीडियो को 22 अगस्त 2026 को कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब पर अपलोड किया गया था. यह महाराष्ट्र के महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का है.
इस कार्यक्रम में राहुल गांधी महिलाओं के खिलाफ नहीं, बल्कि उनकी आजादी, सम्मान और अधिकारों के समर्थन में बात कर रहे थे. उन्होंने किसी भी तरह का महिला विरोधी बयान नहीं दिया था, बल्कि अन्य नेताओं के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए एक सोच (माइंडसेट) पर सवाल उठाया था.
राहुल गांधी ने असल में क्या कहा था?
पुणे में छात्रों से संवाद के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि देश में महिलाओं को दबाने वाली सोच से लड़ाई चल रही है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा था:
‘खट्टर जी कहते हैं कि 80 फीसदी रेप महिला के कारण होता है. मोहन भागवत जी कहते हैं कि इंडिया में रेप होता है, भारत में नहीं. यह एक माइंडसेट है. माइंडसेट क्या है? लड़की पिंजरे में बंद होनी चाहिए, उसका कंट्रोल रहना चाहिए और लड़कों को फुल फ्रीडम मिलनी चाहिए. ऐसा हिंदुस्तान हम नहीं चाहते, हम न्याय और बराबरी चाहते हैं.’
राहुल गांधी के इसी भाषण से संदर्भ को हटाकर और वीडियो को कट-पेस्ट करके इस तरह पेश किया गया, जिससे लगे कि यह उनका अपना बयान है.
इस जांच से यह साफ है कि राहुल गांधी ने महिलाओं के खिलाफ कोई विवादित टिप्पणी नहीं की है. उनके भाषण के चुनिंदा हिस्से को एडिट कर फर्जी दावे के साथ वायरल किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के पुणे कार्यक्रम में दिखा ‘जनसैलाब’? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


