PM Modi Abuse Case: बिहार की राजनीति इस वक्त गरमाई हुई है. दरभंगा में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान ऐसा विवाद खड़ा हुआ जिसने सियासी पारा और ऊपर चढ़ा दिया है. बिहार में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अपशब्द बोले गए, जिसके बाद हंगामा मच गया. हालांकि पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर एक नया नैरेटिव वायरल होने लगा.
कई यूजर्स ने दावा किया कि पीएम मोदी को गाली देने वाला यही मोहम्मद रिजवी दरअसल भाजपा का कार्यकर्ता है और कांग्रेस को बदनाम करने के लिए यह पूरा कहानी बताई जा रहा है. लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है आइए आपको बताते हैं.
सोशल मीडिया पर क्या फैला?
इस पूरे मामले का वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने एक ही स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें Nek Mohammad Rizvi नाम के शख्स की तस्वीर भाजपा नेताओं के साथ दिख रही है. इसके साथ कैप्शन डाला गया ‘मोदी को गाली देने वाला रिजवी असल में BJP का आदमी है, जिसे कांग्रेस यात्रा में घुसाकर कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश रची गई.’
Mohammad Rizvi, the man who abused Narendra Modi.
So, BJP sent someone to abuse Narendra Modi on Congress stage. pic.twitter.com/0Rw1HBfMdi
— Mohit Chauhan (@mohitlaws) August 29, 2025
यह दावा मोहित चौहान, तरुण गौतम, रोशन राय, सुरभी, हरमीत कौर जैसे कई अकाउंट्स से शेयर किया गया और देखते ही देखते वायरल हो गया है.
पड़ताल में क्या निकला?
फेसबुक प्रोफाइल की जांच में जिस Nek Mohammad Rizvi का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, उसने खुद सोशल मीडिया पर सफाई दी है. 29 अगस्त को फेसबुक पर किए गए पोस्ट में उसने लिखा कि उसका नाम गलत तरीके से इस मामले में घसीटा जा रहा है और यह खबर पूरी तरह फेक है. तस्वीरें देखने से भी साफ है कि गिरफ्तार हुआ शख्स और फेसबुक वाला Nek Mohammad Rizvi दो अलग-अलग लोग हैं.
पुलिस रिकॉर्ड और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा है. वह दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है और पेशे से जीप व पिकअप गाड़ी चलाता है. राहुल गांधी की यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद के मंच पर चढ़कर उसने पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपशब्द कहे. देर रात पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया.
Madhya Pradesh: #NekMohammadRizvi (नेक मोहम्मद रिजवी) files FIR against Congress IT Cell for linking his photo with Congress Chamcha who abused PM Modi in #Bihar
Madhya Pradesh> Nek Mohammad Rizvi👇
Bihar> Mohammad Rizvi🤮MP CM called him & assured full support from MP Police. pic.twitter.com/CUA1GNfdlj
— Gulshan Sirohi (@SirohiGulshan) August 29, 2025
सभी दावे झूठे बताए जा रहे हैं
भारत एक्सप्रेस समेत कई मीडिया संस्थान ने अपनी किसी भी रिपोर्ट में जिक्र नहीं किया है कि आरोपी मोहम्मद रिजवी का भाजपा से कोई कनेक्शन है. अब तक की जांच में भी ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है. वायरल हो रही तस्वीरें सिर्फ नाम की समानता के चलते फैलाई गईं अफवाहें हैं.
पीएम मोदी को गाली देने वाला मोहम्मद रिजवी भाजपा का कार्यकर्ता नहीं है. सोशल मीडिया पर यह दावा जानबूझकर फैलाया गया कि बीजेपी ने अपने ही आदमी को कांग्रेस मंच पर भेजकर गाली दिलवाई, ताकि कांग्रेस की बदनामी हो. असलियत यह है कि गिरफ्तार शख्स एक पिकअप ड्राइवर है, उसका भाजपा से कोई संबंध साबित नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें: Fact Check: आपको भी गणेश चतुर्थी के नाम पर मिले मुफ्त रिचार्ज और सस्ते आईफोन के ऑफर? इन फ्रॉड से रहें बचकर
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

