Fact Check: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से शेयर होने लगी, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के हाथ में उल्टा तिरंगा दिखाया गया. इस फोटो को लेकर उन पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोप लगाए जाने लगे. लेकिन जब इस वायरल दावे का सच खंगाला गया, तो पूरी कहानी कुछ और ही निकली.
सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की एक एडिटेड तस्वीर वायरल हुई, जिसमें उन्हें उल्टा तिरंगा पकड़े दिखाया गया. जांच में सामने आया कि यह फोटो पूरी तरह से फर्जी और मॉर्फ्ड है. बीजेपी के आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट और न्यूज एजेंसी यूएनआई (UNI) के 13 अगस्त के वीडियो फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि नितिन नवीन ने अपने घर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सही तरीके से ही तिरंगा फहराया था.
क्या वायरल हो रहा?
सोशल मीडिया पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की एक फोटो तेजी से वायरल हुई, जिसमें वह हाथ में उल्टा तिरंगा पकड़े दिख रहे थे. वायरल पोस्ट्स में आरोप लगाया गया कि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया. हालांकि, ‘आजतक फैक्ट चेक’ की पड़ताल में यह दावा पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक निकला.
कैसे सामने आई फोटो की सच्चाई?
वायरल फोटो को जब रिवर्स इमेज सर्च किया गया, तो यह बीजेपी के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर मिली. 13 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नितिन नवीन ने अपने घर पर तिरंगा फहराया था. असली फोटो में उनके हाथ में तिरंगा बिल्कुल सही और सीधी स्थिति में है. न्यूज एजेंसी यूएनआई (UNI) के वीडियो फुटेज में भी साफ देखा जा सकता है कि झंडा कहीं भी उल्टा नहीं था. शरारती तत्वों ने ओरिजिनल फोटो को डिजिटली एडिट (मॉर्फ्ड) करके झंडे को उल्टा कर दिया था.
यह भी पढ़ें-क्या मोहन भागवत के दौरे से पहले कनाडा ने RSS पर लगाया बैन? जानें असल सच्चाई
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

