फैक्ट चेक

क्या राष्ट्रपति पुतिन ने किया अयोध्या के राम मंदिर का दौरा? जानें वायरल तस्वीर की हकीकत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हालिया दो दिवसीय भारत यात्रा के बाद, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में खड़े दिखाया गया है. इसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह ‘विश्व के तीन सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों का श्री चरण’ है.

जांच में क्या पता चला?

हालांकि, यह दावा पूरी तरह से भ्रामक और आधारहीन है. गूगल सर्च और गूगल लेंस की मदद से पता चला कि यह तस्वीर कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बिना पुष्टि के साझा की गई थी. भारत सरकार और संबंधित मंत्रालयों ने भी पुतिन के राम मंदिर दौरे की कोई जानकारी जारी नहीं की है. विदेश मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी ऐसी कोई तस्वीर या बयान उपलब्ध नहीं है.

AI ने बनाई तस्वीर

फैक्ट चेक के दौरान विशेषज्ञों ने तस्वीर का सूक्ष्म निरीक्षण किया और पाया कि यह एआई (AI) तकनीक द्वारा बनाई गई है. तस्वीर में पुतिन को परंपरागत भारतीय पोशाक में दिखाया गया है, जो वास्तविकता से मेल नहीं खाती. एआई-डिटेक्शन टूल ने यह पुष्टि की कि इस छवि के नकली या डीपफेक होने की संभावना 99.9 प्रतिशत है. इसका मतलब है कि वायरल तस्वीर पूरी तरह भ्रामक है और इसे सच मानकर साझा करना गलत सूचना फैलाने के समान है.

विशेषज्ञों और मीडिया फैक्ट चेकर्स का कहना है कि सोशल मीडिया यूजर्स को सतर्क और जिम्मेदार रहने की आवश्यकता है. किसी भी तस्वीर या जानकारी को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि करना आवश्यक है, ताकि झूठी खबरों और भ्रामक संदेशों का प्रसार रोका जा सके.

ये भी पढ़ें: यात्रियों की मुश्किलें जारी: इंडिगो ने दिया नोटिस का जवाब, CEO को तलब, अब तक 827 करोड़ रिफंड

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

8 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

23 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

33 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago