Bharat Express DD Free Dish

‘पाकिस्तान-बांग्लादेश के बढ़ते रक्षा संबंधों से भारत बहुत चिंतित,’ PAK ने AI वीडियो से फैलाया झूठ, JF-17 गेमचेंजर नहीं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान को झूठ बोलते दिखाया गया है, ये वीडियो पाकिस्तानी प्रोपगैंडा अकाउंट्स द्वारा शेयर किया जा रहा है.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Fact Check CDS Deepfake Video: भारत सरकार की प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने एक बड़ा खुलासा किया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान यह कहते दिख रहे हैं कि “JF-17 परखा हुआ लड़ाकू विमान है, और पाकिस्तान-बांग्लादेश के बढ़ते रक्षा संबंधों से भारत अब बहुत चिंतित है”.

यह वीडियो पाकिस्तानी प्रोपगैंडा अकाउंट्स द्वारा शेयर किया जा रहा है. मगर लेकिन प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के फैक्ट चेक ने साफ कर दिया है कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है. इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी से डिजिटली बदला गया है. यानी यह एक डीपफेक वीडियो है. CDS जनरल अनिल चौहान ने ऐसा कोई बयान बिल्कुल नहीं दिया है.

 

पाकिस्‍तान ने फैलाया झूठ, असल वीडियो में ये कहा था..

असल वीडियो में जनरल चौहान लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. सिन्हा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे थे. वे स्वर्गीय जनरल सिन्हा की विरासत, उनकी रणनीतिक सोच, राष्ट्र निर्माण और सैन्य योगदान पर बोल रहे थे. मूल वीडियो में JF-17 या बांग्लादेश से जुड़ा कोई जिक्र नहीं है.

यह भी पढ़ें: ‘शांति चाहते हैं, तो युद्ध के लिए भी तैयार रहें’, रण संवाद में CDS अनिल चौहान का PAK को संदेश- भारत शांति प्रिय देश, लेकिन शांतिवादी नहीं

पाकिस्तानी जानबूझकर ऐसे डीपफेक वीडियो फैला रहे

PIB ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तानी प्रोपगैंडा अकाउंट्स जानबूझकर ऐसे डीपफेक वीडियो फैला रहे हैं. इनका मकसद भारत की सेना में अविश्वास पैदा करना और लोगों को गुमराह करना है. ऐसे वीडियो में होंठों की हलचल, आवाज में असंगति या बैकग्राउंड में बदलाव जैसे संकेत देखकर फेक पहचाना जा सकता है.

यह भी पढ़ें:  CDS बोले- ‘कल के हथियारों से आज की जंग नहीं जीत सकते, हमारे लिए विदेशी नहीं, स्वदेशी एडवांस टेक्नोलॉजी जरूरी’

जानकारी शेयर करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें

सरकार ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें. केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें. PIB ने मूल भाषण का लिंक भी शेयर किया है, जहां आप असली वीडियो (Fact Check CDS Deepfake Video) देख सकते हैं. ऐसे फर्जी वीडियो से सावधान रहें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read