Fact Check: हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें एक हाथी को पुल से गिरते हुए दिखाया गया. कई यूजर्स ने इसे सच मानकर शेयर किया और दावा किया कि यह घटना झारखंड की राजधानी रांची में हुई है.
भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में क्या मिला?
भारत एक्सप्रेस न्यूज ने इस वायरल दावे की गहराई से जांच की. सबसे पहले गूगल ओपन सर्च टूल से खोज की गई लेकिन ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई जो इस घटना की पुष्टि कर सके. अगर रांची में हाथी पुल से गिरा होता तो यह बड़ी खबर जरूर बनती.
AI डिटेक्शन से खुलासा
इसके बाद वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल्स से जांचा गया. ‘हाइव मॉडरेशन’ ने इसे 99.6% एआई जनरेटेड बताया. ‘साइट इंजन’ ने भी इसे 79% एआई संभावित बताया. इससे साफ हो गया कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि एआई से तैयार किया गया है.
वायरल पोस्ट करने वाला यूजर
जांच में यह भी सामने आया कि वीडियो को पोस्ट करने वाली फेसबुक यूजर लखनऊ की रहने वाली हैं और उनके प्रोफाइल को सात हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
ये भी पढ़िए-‘सुरक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां ही सशक्त समाज की नींव’, महिला दिवस पर CM योगी का संदेश
भारत एक्सप्रेस न्यूज की पड़ताल में यह दावा पूरी तरह फर्जी साबित हुआ. रांची में हाथी पुल से गिरा नहीं था. वायरल वीडियो एआई तकनीक से बनाया गया है और इसे सच मानकर शेयर करना गलत है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

