Bharat Express DD Free Dish

Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप का उड़ाया मजाक तो अमेरिका ने रद्द किया वीजा? जानें वायरल दावे का सच

Samay Raina US Visa: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट-2’ में डोनाल्ड ट्रंप की मिमिक्री करने पर समय रैना का अमेरिकी वीजा रद्द कर दिया गया है. फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला है.

Samay Raina India Got Latent

Fact Check: मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ (India’s Got Latent) एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. सीजन-2 के पहले ही एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर जज नजर आईं. इस एपिसोड में डोनाल्ड ट्रंप को लेकर एक कमाल का मिमिक्री और पैरोडी एक्ट दिखाया गया, जिसे देख हर कोई हंस-हंसकर लोटपोट हो गया. लेकिन अब इसी एक्ट को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसा दावा किया जा रहा है, जिसने समय रैना के फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

क्या है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा?

इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ पोस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि शो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाने की वजह से अमेरिकी सरकार भड़क गई है और उसने समय रैना का यूएस (US) वीजा रद्द कर दिया है. लोग इस खबर को धड़ाधड़ शेयर कर रहे हैं और मान रहे हैं कि समय रैना एक बार फिर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं.

Samay Raina Controversy 2025

जानें क्या है इस वायरल खबर का असली सच?

अगर आप भी इस खबर को सच मानकर परेशान हो रहे हैं, तो जरा ठहरिए. हमारी पड़ताल (Fact Check) में यह दावा पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत साबित हुआ है. असल में, जिस यूजर ने इस वीडियो और खबर को सबसे पहले पोस्ट किया था, उसने नीचे छोटे अक्षरों में साफ-साफ लिखा था कि यह केवल एक मजाकिया पोस्ट है, जिसका मकसद सिर्फ मनोरंजन करना है. अमेरिकी एम्बैसी या किसी भी आधिकारिक एजेंसी ने समय रैना का वीजा रद्द नहीं किया है. यह सब सोशल मीडिया पर मजाक-मजाक में शुरू हुआ और अफवाह बन गया.

वैसे, फैंस का घबराना लाजमी भी था क्योंकि साल 2025 में ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के पहले सीजन के दौरान कुछ विवादित टिप्पणियों की वजह से काफी कानूनी और सार्वजनिक बवाल मचा था, जिसके बाद समय को कुछ पुराने एपिसोड्स डिलीट भी करने पड़े थे. लेकिन इस बार मामला सिर्फ एक सोशल मीडिया प्रैंक है और समय रैना का वीजा पूरी तरह सुरक्षित है.

ये भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर उड़ रही अफवाहों पर लगी ऑफिशियल मुहर! मां बनने वाली हैं मशहूर एक्ट्रेस सामंथा; डायरेक्टर ने किया महा-खुलासा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read