Thane Zombie Drug Viral Video: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने महाराष्ट्र के लोगों की नींद उड़ा दी थी. वीडियो में ठाणे के भायंदर इलाके में एक युवक सड़क पर ‘जॉम्बी’ (विचित्र मुद्रा में स्थिर) की तरह खड़ा नजर आ रहा था. इंटरनेट पर दावा किया गया कि यह युवक ‘जॉम्बी ड्रग’ (Zylazine) के प्रभाव में है, जिसने अमेरिका में तबाही मचाई हुई है. हालांकि ठाणे पुलिस (मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस) की जांच ने इन दावों की हवा निकाल दी है.
#Mumbai– A shocking piece of information is emerging from Mira-Bhayandar city. After #Bengaluru, #Bihar, and Chandigarh, discussions have now started that the alleged “#zombiedrug” has also made its entry into Mira-Bhayandar. Due to some videos that have gone viral on
1/3 pic.twitter.com/OjkXFbRQlP— Siraj Noorani (@sirajnoorani) April 15, 2026
भ्रामक दावा बनाम पुलिस की जांच(Zombie Drug Viral Video)
सोशल मीडिया पर 15 अप्रैल को वायरल हुए इस वीडियो को लेकर कई तरह की अफवाहें थीं. पुलिस की अपराध जांच शाखा ने तुरंत सक्रिय होते हुए वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की तलाश शुरू की. 17 अप्रैल को पुलिस ने उस युवक को ढूंढ निकाला, जिसकी पहचान 22 वर्षीय समीर राजेंद्र रावल के रूप में हुई. समीर नेपाल का रहने वाला है और फिलहाल मुंबई के बोरीवली इलाके में फुटपाथ पर रहता है.
‘जॉम्बी ड्रग’ नहीं, पेनकिलर का ओवरडोज था कारण
पूछताछ में युवक ने चौंकाने वाला खुलासा किया. समीर पिछले दो साल से नसों के दर्द के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा ‘प्रेगाबालिन’ (Pregabalin) लेने का आदी है. 13 अप्रैल की रात उसने भायंदर के एक मेडिकल स्टोर से बिना पर्चे के ये गोलियां खरीदीं और नशे के लिए एक साथ 5 गोलियां खा लीं.
असर: अत्यधिक मात्रा में दवा लेने के कारण उसे चक्कर आने लगे और उसका शरीर सुन्न पड़ गया. वह हिलने-डुलने की स्थिति में नहीं था, इसलिए वह काफी देर तक सड़क पर एक ही अजीबोगरीब मुद्रा में खड़ा रहा.
क्या है प्रेगाबालिन (Schedule-H) दवा?
पुलिस ने साफ किया कि यह (Zombie Drug Viral Video) कोई ‘जॉम्बी ड्रग’ नहीं बल्कि एक ‘शेड्यूल-एच’ दवा है, जिसे बिना डॉक्टर के पर्चे के बेचना गैरकानूनी है. ठाणे पुलिस ने बताया कि अत्यधिक सेवन से शरीर पर नियंत्रण खत्म हो जाता है और व्यक्ति की हालत वैसी ही हो गई जैसी वीडियो में दिखी.
मेडिकल स्टोर मालिक पर गिरी गाज
जांच में यह भी सामने आया कि भायंदर के जिस मेडिकल स्टोर से समीर ने ये दवाइयां खरीदी थीं, वहां नियमों का उल्लंघन हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद दुकानदार दुकान छोड़कर फरार हो गया है. पुलिस ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) को रिपोर्ट भेज दी है और अवैध रूप से दवा बेचने के जुर्म में मेडिकल स्टोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: कौन है 1,825 करोड़ रुपये GST घोटाले का मास्टरमाइंड कपिल चुग? DGGI ने गिरफ्तारी के लिए रचा खास जाल
सोशल मीडिया अफवाहों से बचने की सलाह
ठाणे पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के सोशल मीडिया के दावों पर भरोसा न करें. जॉम्बी ड्रग की भारत में मौजूदगी की खबरें इस मामले में पूरी तरह निराधार साबित हुई हैं. यह मामला नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध बिक्री का है, न कि किसी नए ड्रग सिंडिकेट का.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
