Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की हार पर ब्रेट ली का आया रिएक्शन, बोले- टीम इंडिया को जीतना चाहिए था लेकिन…

वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रेट ली ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भारत को वर्ल्ड कप जीतना चाहिए था.

Brett Lee

ब्रेट ली (सोर्स- फाइल फोटो)

World Cup 2023 Final: भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के फाइनल में हार गई. विश्व कप की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया. सेमीफाइनल तक भारतीय टीम का सफर शानदार रहा था, उसे कोई भी टीम मात नहीं दे पाई थी. लगातार 10 मैचों में जीत दर्ज कर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं शुरुआती दो हार के साथ अपना अभियान शुरू करने वाली ऑस्ट्रेलिया देखते ही देखते भारत को हराकर छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई.

भारत को जीतना चाहिए था वर्ल्ड कप- ब्रेट ली

वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अपनी प्रतिक्रिया दी. एक साक्षात्कार के दौरान ब्रेट ली ने कहा कि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतना चाहिए था. उन्होंने कहा कि आंकड़ों को देखें और इस टूर्नामेंट में क्या हुआ है तो टीम इंडिया फेवरेट टीम थी. उसे ये विश्व कप जीतना चाहिए था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की कभी ना हार मानने की पुरानी मानसिकता है, जो बड़े टूर्नामेंट में बड़े काम आते हैं.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023 के फाइनल में कहां चूक गई टीम इंडिया? ये हैं 5 कारण, सालों तक चुभेगी हार

कभी ना हार मानने की ऑस्ट्रेलिया की आदत

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने कहा कि कई लोगों ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया टीम का वर्ल्ड कप में कोई चांस नहीं है, उन्होंने धीमी शुरुआत की लेकिन एक बार फिर से साबित कर दिया कि दृढ़ता, समर्पण और आत्मविश्वास से आप कुछ भी कर सकते हैं. उन्होंने पहली गेंद से ही (भारत पर) दबाव बना दिया था.

धीमी पिच पर भारतीय गेंदबाजों को नहीं मिली मदद

ब्रेट ली ने कहा कि हमें काफी हैरानी हुई, अगर आप भारतीय टीम को देखें तो मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज इस टूर्नामेंट में काफी आक्रामक रहे. उन्होंने सोचा था कि वो ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर को जल्द खत्म करेंगे, लेकिन धीमी पिच पर उन्हें मदद नहीं मिली.

विकेट के लिए संघर्ष करते दिखे गेंदबाज

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने चार विकेट चटकाए लेकिन उसके बाद उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले. इसके अलावा मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को एक-एक सफलता मिली. स्पिन गेंदबाजों को एक भी विकेट नहीं मिले. गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते दिखे और मैच हाथ से निकल गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital