देश

Video: “बीच-बीच में इंग्लिश बोलना जरूरी है”, Delhi Metro में दो महिलाओं की लड़ाई पर यूजर्स ने लिए मजे

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो से अब नए-नए वीडियो सामने आना आम बात हो गई है. हर दिन एक न एक वीडियो सामने आता है. किसी वीडियो में कुछ होता है तो किसी में कुछ. एक बार ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिलाएं आपस में सीट को लेकर लड़ रही हैं. वैसे तो यह आम बात हो गई है कि मेट्रो में सीट को लेकर लड़ाई हो, लेकिन यह वीडियो महिला कोच के अंदर का ही है. जहां दो महिलाओं के बीच जमकर कहासुनी हो रही है. या यूं भी कह सकते हैं दिल्ली मेट्रो आजकल वीडियो बनाने का अड्डा बन चुका है.

दिल्ली मेट्रो में आए दिन डांस करने, रील बनाने, लड़ाई-झगड़े, रोमांस करने, आदि जैसे तरह-तरह वीडियो सामने आते रहते हैं. अब इन दो महिलाओं का सीट को लेकर झगड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है.

“दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है”

इन दो महिलाओं के झगड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लाखों ने अब तक सोशल मीडिया पर देखा है. इसके अलावा हजारों की संख्या में इस वीडियो को लाइक किया गया है. वीडियो रोहिणी का बताया जा रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो महिलाएं आपस में बहस कर रही हैं. इस दौरान किसी ने इनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो को लेकर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ऐसे में मेट्रो का अब “दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है” लाइन के साथ इस्तेमाल किया जाने लगा है.

लोगों के दिए हुए रिएक्शन

महिलाओं के सीट को लेकर हुए इस झगड़े पर लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दिए. एक यूजर ने कहा कि मेट्रो में वाई-फाई कि जरूरत ही नहीं, इतनी अच्छी बात हर दिन देखने मिलती है. वहीं दूसरे ने कहा कि जो पहले बैठ गया सीट उसकी हुई. सिम्पल. इसके अलावा तीसरे ने लिखा कि- दिल्ली मेट्रो में स्वागत है. आज लड़ाई महिलाओं के कोच में हो रही है. धन्यवाद. चौथी यूजर लिखती हैं- जब मैं ट्रैवल करती हूं तो कोई कलेश देखने को नहीं मिलता. वहीं पांचवे यूजर ने लिखा- इनको पूरा डिब्बा दे दिया फिर भी ये सेफ फील नहीं करती, इसका क्या मतलब है दया. ऐसी ही एक और ने लिखा कौन कहता की Metro मे देहाती ताई नही रहती.

Inko pura ek dabba de diya alag se fir bhi fir ye safe feel nhi kr rhi iska kya mtlb hai day

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

30 minutes ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

2 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

2 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

2 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

2 hours ago