Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 छक्के जड़कर रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड, पूरे किए एक कैलेंडर वर्ष में 1500 रन

World Cup 2023: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा एक कैलेंडर वर्ष में भारत की ओर से सर्वाधिक छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज हो गए हैं. उन्होंने इस वर्ष 53 छक्के जड़ चुके हैं. वहीं ओवरऑल की बात की जाए तो उन्होंने शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर आ गए हैं.

Rohit Sharma

रोहित शर्मा (सोर्स- X)

World Cup 2023: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप 2023 में शानदार फॉर्म में हैं. रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 46 रन बनाए. इसके साथ ही वो वर्ल्ड कप 2023 में अपने 300 रन पूरे कर लिए. वहीं बतौर कप्तान साल 2023 में 1500 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए. कीवी टीम के खिलाफ अपनी पारी के दौरान हिटमैन ने 4 छक्के और 4 चौके लगाए. इन छक्कों के दम पर वो शाहिद अफरीदी से आगे निकल गए हैं.

हिटमैन ने तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

भारत की ओर से एक कैलेंडर वर्ष में 50 छक्का बनाने का रिकॉर्ड कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम दर्ज कर लिया है. वहीं ओवरऑल की बात की जाए तो वो तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं. एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर पर काबिज हो गये हैं. अफरीदी ने साल 2002 में एक कैलेंडर वर्ष में 48 छक्के लगाए थे.

रोहित शर्मा 2023 में लगा चुके हैं 53 छक्के

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने ने साल 2023 में अबतक कुल 53 छक्के लगा चुके हैं. वो पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से आगे निकल चुके हैं. वहीं विश्व में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स काबिज हैं. उन्होंने साल 2015 में कुल 58 छक्के लगाए थे. इस सूची में दूसरे स्थान पर क्रिस गेल का नाम आता है. उन्होंने साल 2019 में कुल 56 छक्के लगाए थे.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में सूर्यकुमार यादव नहीं कर पाए कोई कमाल, 2 रन बनाकर हुए Run Out

सर्वाधिक छक्का जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची

वर्ल्ड कप में भारत को अभी लीग मुकाबले में चार मैच और खेलने हैं. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा के पास एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका है. इस समय जिस अंदाज में रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं, ऐसे में साफ दिख रहा है कि वो इन दोनों दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. रोहित शर्मा चार छक्का और लगाते हैं तो वो क्रिस गेल से आगे निकल जाएंगे. वहीं 6 छक्का लगाते ही एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़कर पहले स्थान पर काबिज हो जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital