सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘गणपत’
Ganapath Movie Review: टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘गणपत- ए हीरो इज बॉर्न’ (Ganapath) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. दशहरे के मौके पर आई इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म का टाइगर श्रॉफ के फैंस को बेसब्री से इंतजार था. इसमें टाइगर की हीरोइन कृति सेनन हैं, वहीं महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इसमें अभिनय किया है. यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई है. इसे क्रिटिक्स से भी सराहना मिल रही है.
इस फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है. इस फिल्म के निर्माताओं में वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख भी शामिल हैं, जिन्होंने इसे ऐसी एक्शन फिल्म के तौर पर प्रमोट किया है, जो फ्यूचर में रची गई है. इसमें ऐसा एक्शन दिखाया गया है, जो बॉलीवुड में अभी तक ज्यादा देखने को नहीं मिला था. शुक्रवार, 20 अक्टूबर को ये एक्शन पैक्ड फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई तो इसका फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने के लिए सिनेमाघरों में भीड़ लग गई.
‘गणपत’ को सिनेमाघरों से लेकर..सोशल मीडिया और टीवी चैनलों और न्यूज वेबसाइट्स पर दर्शकों से अच्छी रेटिंग मिली है. फर्स्टपोस्ट मीडिया ग्रुप ने इस एक्शन पैक्ड फिल्म को 3+ स्टार दिए हैं. फर्स्टपोस्ट ने कहा कि टाइगर श्राफ एक्शन किंग हैं. फिल्मीबीट ने ‘गणपत’ को 3 स्टार से रेट किया. फिल्मीबीट के मुताबिक, इस फिल्म में टाइगर का स्वैग और जबरदस्त एक्शन देख सकते हैं. टाइम्स नाउू ने लिखा- यह एक गंभीर और आकर्षक फिल्म है.
एंटरटेनमेंट पोर्टल पिंकविला ने लिखा कि यह फिल्म एक्शन को नए लेवल पर ले गई. न्यूज-18 ने लिखा यह एक ‘सुपरहिट फ्यूचरिस्टिक ड्रामा’ है. वहीं, बॉलीवुड लाइफ ने ‘गणपत’ को 3 स्टार देते हुए लिखा- यह फिल्म दर्शकों के लिए पैसा वसूल, एक्शन एंटरटेनर है.
सिनेमाघरों से ‘गणपत’ देखकर लौट रहे बहुत-से लोगों ने इसका रिव्यू माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर शेयर करना शुरू कर दिया है. एक व्यक्ति ने लिखा, “गणपत ने बॉलीवुड को जोश के साथ फ्यूचर की दुनिया में धकेल दिया. टाइगर ने वही किया जो वह सबसे अच्छा करते हैं- एक्शन.”
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला ने लिखा, “गणपत एक फ्यूचरिस्टिक एक्शन थ्रिलर/एंटरटेनर है. ये एक ट्रीट है. टाइगर श्रॉफ के फैंस उनके करियर की मोस्ट एडवांस एक्शन एक्शन फिल्म..उनके स्टाइल स्वैग और एक्शन के लिए इसे देखें!”
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…