Bharat Express DD Free Dish

Budget 2026: बजट की अबतक की 10 बड़ी बातें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी 3.0 सरकार के कार्यकाल का तीसरा और बतौर वित्त मंत्री अपना लगातार नौवां बजट संसद में पेश किया. बजट भाषण की शुरुआत में ही उन्होंने भारत की आर्थिक दिशा और आने वाले दशकों के विजन को साफ शब्दों में रखा. उन्होंने अब तक कही ये10 बड़ी बातें.

10 big things about Budget 2026 so far

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी 3.0 सरकार के कार्यकाल का तीसरा और बतौर वित्त मंत्री अपना लगातार नौवां बजट संसद में पेश किया. बजट भाषण की शुरुआत में ही उन्होंने भारत की आर्थिक दिशा और आने वाले दशकों के विजन को साफ शब्दों में रखा. सरकार का फोकस विकास, निवेश, रोजगार और आत्मनिर्भरता पर दिखा. भाषण के दौरान उन्होंने अर्थव्यवस्था से लेकर इंडस्ट्री, MSME और टेक्नोलॉजी तक कई बड़े ऐलान किए. जैसे:

  • 2047 तक भारत को ग्लोबल लीडर बनाने का विज़न, सरकार ने दी दीर्घकालिक दिशा.
  • भारत जल्द दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की ओर अग्रसर.
  • 25 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर निकलने का दावा, सामाजिक माहौल बेहतर होने की बात.
  • गरीब, किसान, युवा और रोजगार को केंद्र में रखकर बजट तैयार किया गया.
  • GDP ग्रोथ 7% से ऊपर, घरेलू मांग और निर्यात में मजबूती का असर.
  • राजस्व घाटा घटाने पर सरकार का विशेष फोकस बरकरार.
  • इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और निवेश बढ़ाने को प्राथमिकता, रोजगार सृजन का लक्ष्य.
  • EMS PLI स्कीम को बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव.
  • तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में रेयर अर्थ मिनरल कॉरिडोर बनाने की घोषणा.
  • MSME और टेक सेक्टर को मिलेगा बड़ा बूस्ट.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read