Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

JEE पास न कर पाने के बाद लड़की ने दे दी जान, सुसाइड नोट में माता-पिता से कहा, ‘मुझे माफ कर देना’

पुलिस ने बताया कि शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) पास नहीं कर पाने के कारण लड़की ने यह कदम उठाया.

UP Suicide

दिल्ली (Delhi) में एक 17 वर्षीय लड़की की आत्महत्या (Suicide) का मामला सामने आया है. वह शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा पास नहीं कर पाई थी, इस वजह से ये कदम उठाया.

पुलिस ने बताया कि उसने एक सुसाइड नोट (Suicide Note) छोड़ा था, जिसमें उसने अपने माता-पिता से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Exam – JEE) पास न कर पाने के लिए उसे माफ करने के लिए कहा है. पुलिस ने बताया कि उसने नोट में लिखा था, ‘मुझे माफ कर दो, मैं यह नहीं कर पाई.’

लड़की दिल्ली के जामिया नगर में रहती थी.

दिल्ली पुलिस ने कहा, ‘जामिया नगर पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि 17 वर्षीय लड़की ओखला मेन मार्केट में एक इमारत की 7वीं मंजिल की छत से कूद गई है. वह 12वीं पास करने के बाद जेईई की तैयारी कर रही थी. उसने पढ़ाई के दबाव और उम्मीदों पर खरा न उतरने को कारण बताते हुए एक सुसाइड नोट छोड़ा है. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत कार्यवाही चल रही है.’

यह घटना भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली के दूसरे वर्ष के मास्टर छात्र की मंगलवार (22 अक्टूबर) देर रात कथित तौर पर आत्महत्या से मौत के तीन दिन बाद हुई. पुलिस के अनुसार, छात्र उस दिन पहले आईआईटी अस्पताल गया था और उसका मानसिक इलाज चल रहा था. वह झारखंड का रहने वाला था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital