Lashkar Water Force News: पाकिस्तान की गोद में पल रहे आतंकवादी भारत पर 26/11 जैसा हमला करने के फिराक में हैं. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के वायरल वीडियो में यह खुलासा हुआ है. जिसने पाकिस्तान की पोल खोलकर रख दी है. लश्कर-ए-तैयबा अपने आतंकियों को सेना जैसी ट्रेनिंग दे रहा है और यह सब पाकिस्तान की नापाक सेना की मदद से हो रहा है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लश्कर-ए-तैयबा अपने लड़ाकों को उसी तरह की ट्रेनिंग दे रहा है, जैसा उन्होंने मुंबई हमलों के दौरान दी थी.
आतंकियों को लश्कर दे रहा ट्रेनिंग
वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा (L&T) के सहयोगी संगठन PMML के नेता हारिस डार आतंकियों की ट्रेनिंग का निरीक्षण करता दिख रहा है. इस ट्रेनिंग मॉड्यूल में आतंकियों को मिलिट्री ग्रेड ऑपरेशन टेक्निक सिखाया जा रहा है. जिसमें स्कूबा डाइविंग, हाई-स्पीड बोट हैंडलिंग, प्रोफेशनल स्विमिंग और पानी के अंदर ऑपरेशन सिखाना शामिल हैं. आतंकी संगठन L&T ने ऐसी ट्रेनिंग तब दी थी जब उसके आतंकियों ने भारत में घुसकर मुंबई हमले जैसा जघन्य वारदात को अंजाम दिया था.
ये लश्कर का वाटर फोर्स है…
वायरल वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा अपनी एक वाटर फोर्स तैयार कर रहा है. जिसमें 135 आतंकियों की भर्ती की गई है. आतंकी संगठन PMML का कमांडर हारिस डार इस वीडियो में साफ कहता दिखाई देता है कि यह लश्कर की वॉटर फोर्स है. तीन तहसीलों के 135 युवकों को नाव चलाने और समुद्र में ऑपरेशन की ट्रेनिंग दी गई है.
ये भी पढ़ें- साधारण कार्यकर्ता को सर्वोच्च पद देना बीजेपी की ताकत- नितिन नबीन
आसीम मुनीर ने आतंकवादियों से की मुलाकात
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक पाकिस्तान आर्मी चीफ आसीम मुनीर ने 9 जनवरी 2026 को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्य आतंकवादियों से मुलाकात की थी. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में मुनीर ने उन्हें मुंबई हमले के जैसा एक और हमला करने का निर्देश दिया है. यह खुफिया जानकारी सामने आते ही एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.
इससे पहले लश्कर के डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद कसूरी ने भी भारत को गीदड़भभकी दी थी. जिसमें उसने कहा था कि 2025 में हमने आसमान पर राज किया, अब 2026 में समंदर में राज करेंगे. सैफुल्लाह ने इस दौरान इंडियन नेवी को भी चुनौती दी थी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



