Bharat Express DD Free Dish

पटना में पांच बिजनेसमैन की सड़क हादसे में हुई मौत, मंजर देखकर लोगों के दहल गए दिल, जानें कैसे हुआ एक्सीडेंट

बिहार के पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक ट्रक (Car) और कार की टक्कर में पांच युवकों की मौत हो गई.

Car

कार और ट्रक की भिड़ंत.

बिहार के पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक ट्रक (Car) और कार की टक्कर में पांच युवकों की मौत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि सभी मृतक व्यवसायी थे और फतुहा से वापस पटना लौट रहे थे.

Car सवार पांच कारोबारियों की मौत

जानकारी के मुताबिक, सभी पांच कारोबारी किसी कार्य से फतुहा गए थे और देर रात सभी कार (Car) पर सवार होकर पटना लौट रहे थे. इसी दौरान परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास कार से चालक का नियंत्रण हट गया और कार ने आगे जा रहे एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी. कार (Car) सीधे जाकर ट्रक से टकराई और उसमें फंस गई. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

मृतकों की पुलिस ने की पहचान

पुलिस ने बताया कि सभी कारोबारी कीटनाशक और कृषि से जुड़े उत्पादों का बिजनेस करते थे. मृतकों की पहचान राजेश कुमार, सुनील कुमार, कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और संजय कुमार के रूप में हुई है. सभी मृतक पटना के कुर्जी और पटेल नगर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- MP News: अस्पताल में चूहों के कुतरने से 2 दिन में 2 नवजात शिशुओं की मौत, जीतू पटवारी ने कहा- बच्चों को चूहे ने नहीं, भ्रष्ट प्रशासन ने मारा

पुलिस के मुताबिक सभी शवों को काफी मशक्कत के बाद कार से निकाला गया और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी राजधानी के पटेल नगर के गांधी मूर्ति के निवासी संजय कुमार सिन्हा के नाम से रजिस्टर्ड है.

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी और मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी गई. सभी मृतकों के परिजन सदमे में हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read