Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत में निर्माणाधीन हैं 75 सुरंग परियोजनाएं, 49,000 करोड़ रुपये का निवेश: नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा भारत में सुरंग निर्माण के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. हमारे प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने. इस लक्ष्य को पाने के लिए हमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा.

Nitin Gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि देश में लगभग 75 सुरंग परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं. इन पर कुल 49,000 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है. उन्होंने यह बात ‘वर्ल्ड टनल डे 2024 कॉन्फ्रेंस ऑन सेफ एंड सस्टेनेबल टनलिंग’ के दौरान कही.

गडकरी ने कहा,

“भारत में सुरंग निर्माण के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. हमारे प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने. इस लक्ष्य को पाने के लिए हमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना होगा. हमारी सरकार ने देश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है.”

उन्होंने जानकारी दी कि NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने अब तक 35 सुरंग परियोजनाएं पूरी कर ली हैं. इनकी कुल लंबाई 49 किलोमीटर है और इन पर 20,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.

निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाएं

वर्तमान में 75 सुरंग परियोजनाओं पर काम चल रहा है. इनकी कुल लंबाई 146 किलोमीटर है और इन पर 49,000 करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है. 78 नई सुरंग परियोजनाएं भी प्रस्तावित हैं. इन पर 1.10 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे और इनकी कुल लंबाई 285 किलोमीटर होगी.

ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे सुरंग बनाने की योजना

गडकरी ने कहा,

“दो दिन पहले मेरी असम के मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई. हमने ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे एक बड़ी सुरंग बनाने की योजना पर चर्चा की. यह सुरंग निर्माण क्षेत्र से जुड़े ठेकेदारों और सलाहकारों के लिए एक बड़ा अवसर है.”

उन्होंने यह भी कहा कि सुरंगें अब सिर्फ सड़क नेटवर्क तक सीमित नहीं हैं. इनका महत्व हाइड्रो प्रोजेक्ट, मेट्रो और रेलवे जैसी परियोजनाओं में भी बढ़ रहा है.


ये भी पढ़ें- Oxford University के प्रोफेसर ने कहा- भारत की आर्थिक प्रगति से देश की छवि में बड़ा सुधार


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital