देश

Shivpal Yadav: सपा में अपनी जिम्मेदारी पर पहली बार खुलकर बोले शिवपाल यादव, बताया क्या है उनका अंतिम फैसला

Shivpal Yadav Statement: उत्तरप्रदेश में निकाय चुनाव से पहले चाचा शिवपाल यादव का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने आजीवन सपा में रहने का ऐलान कर दिया है. शिवपाल यादव अभी प्रयागराज दौरे पर हैं. जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मेरे लिए पद कोई मायने नहीं रखता है. पद मिले या ना मिले आजीवन समाजवादी पार्टी के लिए ही काम करूंगा. यह मेरा अंतिम फैसला है.

शिवपाल ने आगे कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष रह चुका हूं, पार्टी का महासचिव रह चुका हूं, लेकिन इसके बावजूद किसी पद को पाने की कोई लालसा नहीं है, पार्टी में उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे वह ठीक से निभाएंगे, अगर कोई पद या जिम्मेदारी नहीं भी मिली तब भी वह संगठन के लिए काम करेंगे, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे और पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करेंगे. इस दौरान शिवपाल यादव ने ये भी कहा कि जयप्रकाश नारायण और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के पास कोई पद नहीं था.

पद पाना ही सब कुछ नहीं होता- शिवपाल

शिवपाल यादव ने कहा कि पद पाना ही सब कुछ नहीं होता, अब वो निकल पड़े हैं. तो पार्टी को इसका फायदा जरूर मिलेगा, उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के लखनऊ छोड़कर जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पर कहा कि यह अच्छी पहल है, इससे पार्टी मजबूत होगी और इससे बदलाव भी साफ तौर पर नजर आने लगा है. शिवपाल यादव से जब ये पूछा गया कि उन्हें नेता विपक्ष बनाए जाने की चर्चा थी. लेकिन दो हफ्ते बाद भी अखिलेश यादव ने इसका ऐलान नहीं किया. तो शिवपाल ने कहा कि वो पहले भी नेता विरोधी दल रह चुके हैं, इस समय अखिलेश इस भूमिका को निभा रहे हैं और वो बेहतर तरीके से निभा रहे हैं.

विपक्ष का ऐसा उत्पीड़न इससे पहले कभी नहीं हुआ

शिवपाल ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. चाचा शिवपाल ने आगे कहा कि विपक्ष का ऐसा उत्पीड़न इससे पहले कभी नहीं हुआ, यह लोकतंत्र के लिए खतरा है, बीजेपी की सरकार लोकतंत्र पर हमला कर रही है, उन्होंने कहा उनकी सरकार बनेगी तो गलत तरीके से दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे, मौजूदा सरकार के राज में महंगाई और भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं, शिवपाल यादव ने दावा किया कि निकाय चुनाव में पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी. प्रसपा से आए जो नेता मजबूती से दावेदारी पेश करेंगे उन्हें टिकट दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra से 9 दिनों का ब्रेक! राहुल गांधी क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टी मनाने जा रहे विदेश- बीजेपी ने लगाया आरोप

शिवपाल ने बुल्डोजर पर उठाए सवाल

शिवपाल यादव ने मौजूदा सरकार के बुलडोजर कल्चर पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सरकार ने जो परंपरा शुरू की है उसके नतीजे आने वाले दिनों में और खतरनाक हो सकते हैं, शिवपाल यादव ने इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुई फायरिंग और मारपीट की घटना को दुखद बताया है, इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

32 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago