दुनिया

Pakistan के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, कहा- पीएम मोदी ने मुझे सही साबित किया

Bilawal Bhutto Zardari: UNSC में लताड़ से बौखलाए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. वहीं, बिलावल भुट्टो ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. बिलावल भुट्टो ने एक इंटरव्यू के दौरान आरोप लगाया कि भारत में मुसलमानों को पीएम नरेंद्र मोदी की पार्टी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है.

बिलावल भुट्टो ने कहा कि भारत सरकार गुजरात के मुसलमानों पर बहुत जुल्म कर रही है. पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें सही साबित किया है क्योंकि भाजपा के नेताओं ने उनके सिर पर इनाम की घोषणा की है. वॉशिंगटन डीसी में ब्लूमबर्ग टेलीविजन के साथ एक साक्षात्कार के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ये बातें कहीं.

इससे पहले, पाक विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की फटकार से बौखला गए और प्रधानमंत्री मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘गुजरात का कसाई’ बताया. बिलावल भुट्टो ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि ओसामा बिन लादेन की तो मौत हो चुकी है लेकिन ‘गुजरात का कसाई’ अभी जिंदा है और भारत का प्रधानमंत्री है.

बिलावल भुट्टो के विवादित बयान की चौतरफा आलोचना हुई थी, जबकि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि पाकिस्तानियों से भारत की उम्मीदें कभी भी ज्यादा रही नहीं हैं. एस जयशंकर ने बिलावल भुट्टो पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे मंत्रालय ने साफ तौर पर बता दिया है कि हम उनके विदेश मंत्री (बिलावल भुट्टो) के बारे में क्या सोचते हैं.

ये भी पढ़ें: Coronavirus in China: 90 दिनों में चीन की आधी से अधिक आबादी होगी कोरोना पॉजिटिव, लाखों मौतें- एक्सपर्ट के दावों ने डराया

बिलावल के विवादित बयान के खिलाफ कांग्रेस भी आई बीजेपी के साथ

दूसरी तरफ, बीजेपी ने भी बिलावल भुट्टो के विवादित बयान की तीखी आलोचना की थी. वहीं बिलावल भुट्टो के इस बयान के बाद देश की तमाम राजनीतिक पार्टियां भी एकजुट होती हुई नजर आईं. भुट्टो के बयान बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस भी विरोध में आ गई. कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिलावल भुट्टो के बयान की आलोचना करते हुए उन्हें बंदर बताया. आचार्य प्रमोद ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री के सम्मान पर आंच बर्दाश्त नहीं की जा सकती है. कुछ ऐसे ही सुर कांग्रेस के अन्य नेताओं के रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

16 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

27 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

34 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

41 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

41 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

60 minutes ago