Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मोंटेनेग्रो की राजदूत Janice Darbari की किताब ‘द एडमिनिस्ट्रेटर’ पर बनने जा रही है फिल्म, लीड रोल के लिए जल्द शुरू होंगे ऑडिशन

मोंटेनेग्रो की राजदूत डॉक्टर दरबारी ने कुछ समय पहले बलिया में कहा था कि 1942 में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कुछ दिनों के लिए स्वतंत्र हुए बलिया के इतिहास पर वह बेहतरीन फिल्म बनाएंगी.

Janice Darbari

Janice Darbari

Jagdishwar Nigam ICS vs the British Raj: मोंटेनेग्रो की राजदूत जेनिस दरबारी की किताब ‘द एडमिनिस्ट्रेटर’ पर फिल्म बनने जा रही है, जिसका इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है. फिल्म के लिए दिल्ली में जल्द ही ऑडिशन शुरू होंगे. फिल्म की कहानी जगदीश्वर निगम ICS बनाम ब्रिटिश राज पर आधारित है. बता दें कि जेनिस दरबारी 1942 में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बलिया में जिलाधिकारी रहे जे. निगम की नातिन हैं. दरबारी ने हाल ही में बताया था कि उन्होंने अपने नाना जे. निगम पर केंद्रित किताब ‘द एडमिनिस्ट्रेटर’ लिखी है. जिसपर वह फिल्म बनाना चाहती हैं.

डॉक्टर दरबारी ने बलिया में की थी फिल्म बनाने की बात

मोंटेनेग्रो की राजदूत डॉक्टर दरबारी ने कुछ समय पहले बलिया में कहा था कि 1942 में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कुछ दिनों के लिए स्वतंत्र हुए बलिया के इतिहास पर वह बेहतरीन फिल्म बनाएंगी. उन्होंने कहा था, “मेरे नाना जे. निगम ने बचपन से अंग्रेजों के अत्याचार देखे थे, क्योंकि उनके पिता अदालत में पेशकार थे. वे अदालत में देखते थे कि भारतीय लोगों के साथ किस प्रकार से भेदभाव होता था.’’

जेनिस दरबारी ने की किताब पढ़ने की अपील

मोंटेनेग्रो की राजदूत जेनिस दरबारी ने लोगों से किताब पढ़ने की अपील की है. उन्होंने कहा कि किताब पढ़ें और फिल्म क लिए ऑडिशन दें. उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 को यूपी के बलिया जिले में जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर कार्यालय पर भारत का पहला झंडा कैसे फहराया गया, इस पर आधारित फिल्म होगी. उन्होंने बताया कि जिस दिन मजिस्ट्रेट जगदीश्वर निगम ने फाइल पर लिखा, उस दिन कोई खून-खराबा नहीं हुआ, बंदूकें बलिया पुलिस रिजर्व लाइन में जमा कर दीं और करीब 200 पुलिस जवानों की फोर्स ने उनकी बात मानी..

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital