देश

Indigo की उड़ती फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने लगा शख्स, मच गई अफरा-तफरी, और फिर…

Indigo Airlines: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में अचानक एक शख्स ने फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की. इसके बाद प्लेन में जोरदार हंगमा मचने लगा. हवा में हो रही इस घटना ने फ्लाइट में बैठे लोगों को डर के माहौल में डाल दिया. हालांकि प्लेन के अंदर क्रू मेंबर्स ने शख्स को रोक लिया. इसके बाद जब फ्लाइट ने लैंड किया तो आरोपी शख्स को क्रू के सदस्य ने उसे पहचान लिया और कार्रवाई के लिए उसे अधिकारियों को सौंप दिया.

एयरलाइन द्वारा सीआईएसएफ (CISF) सहायक कमांडेंट को लिखे पत्र में कहा गया है कि, “आपको सूचित किया जाता है कि फ्लाइट 6ई 6341 बे नंबर 52 (Bay Number 52) में पहुंच चुकी है. एयरपोर्ट पर विमान के पहुंचने के बाद क्रू-मेंबर के सदस्य ने उस शख्स को पहचान लिया, जिसने उड़ते विमान में आपातकालीन निकास द्वार (Emergency Exit Door) खोलने की कोशिश की थी.”

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी की घटनाएं

इससे पहले इंडिगो की ही एक फ्लाइट दिल्ली से बेंगलुरु जा रही 6ई 308 उड़ान में यात्रा कर रहे एक यात्री ने नशे की हालत में आपातकालीन निकास द्वार को खोलने का प्रयास किया था. तब भी क्रू के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया था. तब पुलिस ने बताया था कि शराब के नशे में धुत प्रतीक ने विमान में बैठे अन्य यात्रियों को परेशान करने की कोशिश की. इस दौरान उसने आपात निकास द्वार को खोलने का प्रयास किया.

यह भी पढ़ें- अब सोचने से ही चलेगा KeyBoard और Mouse…इंसान के दिमाग में चिप लगाने की एलन मस्क को मिली मंजूरी, ऐसे होगी रिसर्च

इसके अलावा आठ जुलाई को भी हैदराबाद से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री ने टेक ऑफ के दौरान प्लेन के इमरजेंसी गेट का कवर खोल दिया था. क्रू मेंबर ने पैसेंजर को ऐसा करते देखा तो उसे तुरंत वहां से हटा दिया और कवर लगा दिया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

1 second ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago