Weather Update: पूरे देश में मानसून पहुंच चुका है. कहीं पर बहुत तेज बारिश हो रही है, तो कहीं पर हल्की बारिश देखने को मिल रही है. बीते कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है. बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने कहा है कि जुलाई में भारते के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. ऐसे में चलिए IMD के अनुसार जानते हैं आज कहां-कहां तेज बारिश की संभावना जताई गई है.
कहां-कहां है भारी बारिश की संभावना?
मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई में बारिश की संभावना सामान्य से ज्यादा रहने की जताई है. IMD ने उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, पूर्व मध्य भारत और छत्तीसगढ़ समेत कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान लोगों को पूरी सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई है.
उत्तराखंड को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी
IMD ने कहा कि ध्यान देने वाली बात यह है कि उत्तराखंड में दक्षिण की ओर बहने वाली कई नदियां हैं. इन नदियों के किनारे कई महत्वपूर्ण कस्बे और शहर हैं. इनको लेकर हमें सतर्क रहना चाहिए. इसके अलावा गंगा और यमुना की उत्पत्ति भी उत्तराखंड से हो होती है. ऐसे में IMD ने लोगों से सतर्क रहने की चेतावनी दी है.
आज कैसा रहेगा मौसम?
आज कई राज्य में मध्यम बारिश और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश हुई जिसके बाद ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है. कई जगहों पर भूस्खलन भी हो रहा है. IMD ने जिले में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-NCR में भी 30 जून से 6 जुलाई तक बारिश की संभावना है. हालांकि अभी भी यहां पर मौसम में नमी देखने को मिल रही है. बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आई है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

