Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! रातभर बरसे बादल, 6.4 डिग्री लुढ़का पारा, ठंड ने दे दी दस्तक

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली है कि लोगों को ठंड का अहसास भी होने लगा है. गुरुवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही. कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं बादल जमकर बरसे. पश्चिमी और मध्य दिल्ली में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला.

Aaj-Ka-Mausam-delhi-ncr-rain-weather-temperature-drop-cyclone-arnab

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली है कि लोगों को ठंड का अहसास भी होने लगा है. गुरुवार से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही. कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं बादल जमकर बरसे. पश्चिमी और मध्य दिल्ली में बारिश का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला. लगातार बारिश और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने तापमान को काफी नीचे गिरा दिया है.

राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम होकर 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम के इस बदले मिजाज के बीच दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया था.

रातभर नहीं थमे बादल

दिल्ली-NCR में बारिश का सिलसिला गुरुवार तड़के ही शुरू हो गया था. सुबह कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, हालांकि दिन चढ़ने के साथ कुछ समय के लिए मौसम साफ हो गया. लोगों को लगा कि बारिश का दौर थम गया है, लेकिन शाम करीब पांच बजे के बाद एक बार फिर बादलों ने डेरा डाल लिया.

इसके बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही. रात में कई जगहों पर तेज बरसात हुई और शुक्रवार सुबह भी इसका असर बना रहा. पश्चिमी और मध्य दिल्ली में बारिश अपेक्षाकृत ज्यादा दर्ज की गई.

इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव बताया जा रहा है. मौसम में आए इस बदलाव ने राजधानी के तापमान पर भी सीधा असर डाला है.

ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन

बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के बीच लोगों को सुबह और रात के वक्त ठंड महसूस होने लगी है.

तापमान के आंकड़े भी मौसम में आए बदलाव की कहानी बयां कर रहे हैं. दिल्ली का अधिकतम तापमान गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटे के मुकाबले इसमें 6.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया था. पश्चिमी और मध्य दिल्ली में बारिश का जोर ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है.

करवाचौथ पर भी मौसम ने डाला खलल

बारिश और बादलों का असर सिर्फ मौसम तक सीमित नहीं रहा. करवाचौथ का त्योहार मनाने वाली महिलाओं को भी गुरुवार शाम परेशानी का सामना करना पड़ा. दिल्ली-NCR, हरियाणा, फरीदाबाद और मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में आसमान में घने बादल छाए रहे. कहीं बारिश हुई तो कहीं बादलों ने चांद को ढक लिया.

दिल्ली में चांद निकलने का निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कई इलाकों में चंद्रमा दिखाई नहीं दिया. व्रत रखने वाली महिलाएं काफी देर तक आसमान की ओर देखती रहीं, लेकिन बादलों के चलते चांद के दर्शन नहीं हो सके.

आखिरकार कई महिलाओं ने तकनीक का सहारा लिया. दूसरे शहरों में रह रहे रिश्तेदारों को वीडियो कॉल करके चांद के दर्शन किए और अपना व्रत खोला. बाद में मौसम साफ होने पर गुवाहाटी और मुंबई समेत देश के कई हिस्सों में बादलों के बीच चांद नजर आया.

उधर, राजस्थान के अलवर में चांद देखने के लिए फ्लाईओवर पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. इस तरह करवाचौथ के चांद ने भी इस बार लोगों को खूब इंतजार कराया.

पश्चिमी और मध्य दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश के आसार

दिल्ली में करीब 12 घंटे तक बारिश होने के बावजूद कई इलाकों में शुक्रवार सुबह भी बरसात का दौर जारी रहा. खासकर पश्चिमी और मध्य दिल्ली में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

अनुमान है कि शुक्रवार तक दिल्ली के कुछ इलाकों में इस बारिश के दौरान कुल वर्षा का आंकड़ा 50 मिलीमीटर के पार पहुंच सकता है. लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते फिलहाल मौसम में ठंडक बनी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital