Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली में जंगल राज’, खत्म हो गई है कानून व्यवस्था

Jungle Raj in Delhi: राजधानी दिल्ली में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चिंता जाहिर की है.

arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Jungle Raj in Delhi: राजधानी दिल्ली में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चिंता जाहिर की है. अरविंद केजरीवाल ने इसे जंगल राज करार दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लिखा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है. पूरी तरह से जंगल राज है. देश की राजधानी में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंडर आती है. उन्हें तुरंत प्रभावी कदम उठाने होंगे.

‘एक्स’ पोस्ट में अपराध की कुछ खबरों का जिक्र

अरविंद केजरीवाल ने अपने पोस्ट में अपराध की कुछ खबरों का भी जिक्र किया है. वहीं, दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात को लेकर सवाल किए. सौरभ ने पोस्ट में लिखा, हाथ जोड़कर विनती है कि अब कुछ काम भी कर लीजिए. आपने पिछले 2 साल सिर्फ दिल्ली सरकार के कामों को रोकने में लगा दिए. हमारी कमियों को ढूंढते रहे. मगर जो जिम्मेदारी आपकी है, उसमें आप पूरी तरह फेल हो गए हैं. आपका तो वोट भी गुजरात में है मगर हमें तो दिल्ली में रहना है.

दिल्ली में गैंग और गैंगस्टरों का उदय: सौरभ भारद्वाज

सौरभ ने दूसरे पोस्ट में लिखा, दिल्ली में गैंग और गैंगस्टरों का उदय हुआ है. सौरभ ने नांगलोई की एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा, नांगलोई में मिठाई की दुकान चलाने वाले से जबरन वसूली मांगी गई. जब नहीं मिली तो वसूली के लिए फायरिंग की गई. दूसरी घटना नारायणा में हुई. यहां पर शोरूम संचालक से वसूली मांगी गई. यहां पर भी वसूली के लिए फायरिंग हुई. अपराधियों ने गुलाबी बाग में 3 करोड़ के आभूषण लूट कर फरार हुए. महिपालपुर के एक होटल में गोलीबारी हुई.

सौरभ ने अपराध की इन घटनाओं का जिक्र करते हुए एलजी पर तंज कसा. सौरभ ने लिखा, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना विदेश की यात्रा पर हैं और दिल्ली के भाजपा सांसद दिल्ली से गायब हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest