देश

Delhi Excise Policy: AAP सांसद संजय सिंह को अदालत से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत नहीं; बढ़ी न्यायिक हिरासत

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह को राहत नहीं मिली है. संजय सिंह हिरासत में हैं, और उन्‍होंने अदालत में जमानत अर्जी दायर की थी. आज उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई. अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को फिर बढ़ा दिया. वहीं, सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ED ने कहा कि जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करेंगे.

बता दें कि संजय सिंह की ओर से कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी किया. सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह को कहा, “गिरफ्तारी को चुनौती देने की बजाय आपको निचली अदालत में जमानत का आवेदन देना चाहिए था.” अब सुप्रीम कोर्ट में संजय सिंह की याचिका पर अगले महीने सुनवाई होगी. आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, उनकी अगली सुनवाई दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होनी है.

4 दिसंबर तक बढ़ा दी गई न्यायिक हिरासत

वहीं, आज दिल्‍ली की अदालत ने संजय सिंह की नियमित जमानत की अर्जी पर सुनवाई के दौरान उनकी न्यायिक हिरासत 4 दिसंबर तक बढ़ा दी. साथ ही, उन्हें जेल में इलेक्ट्रिक केतली देने की इजाजत दे दी है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से अभी बताया गया कि वे मामले में जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करेंगे. अदालत ने भी ऐसा करने को कहा था.

यह भी पढ़िए: AAP नेता संजय सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ED को नोटिस, सुनवाई अगले माह

4 अक्टूबर को ED ने इसलिए किया गिरफ्तार

संजय सिंह को ED ने बीते चार अक्टूबर को दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में उनके सरकारी आवास पर छापेमारी और कई घंटो की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें पांच अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में कोर्ट ने भेजा था. फिर कई बार हिरासत की तारीख खत्म होने पर सिंह कोर्ट पहुंचे. लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली.

ईडी का दावा है कि दिल्ली शराब नीति में कई डीलरों को लाभ पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं द्वारा रिश्वत ली गई. कथित तौर पर उस रकम का इस्तेमाल पार्टी के लिए किया गया.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

50 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

1 hour ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

1 hour ago