देश

Hamirpur: अमेरिका की इस खूबसूरत लड़की का UP के लड़के पर आया दिल, गांव आकर पूरे हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

Hamirpur Couple: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले सुमित की लव स्टोरी इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है और बने क्यों न. हमीरपुर के इस लड़के ने अमेरिका की लड़की से जो शादी की है. इन दोनों की प्रेम कहानी अमेरिका में ही शुरू हुई थी. हमीरपुर के इस लड़के का नाम सचिन है. अब उसने अमेरिका की ओलिविया से लव मैरिज की है. गांव में यह शादी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. परिवार का कहना हैं कि ओलिविया उन पर इस तरह फिदा हुईं कि उन्होंने सचिन के गांव आकर ही पूरे रीति रिवाज से शादी की.

सचिन का परिवार हमीरपुर के नारायण नगर में रहता है. खबरों के मुताबिक, सचिन और ओलिविया की शादी के लिए परिवार कुछ समय के बाद तैयार हुआ. इसके बाद दोनों ने शादी रचा ली.

सचिन ने अमेरिका में की पढ़ाई

सचिन के परिवार ने बताया है कि सचिन ने अमेरिका में पढ़ाई की है. वह यहां से बीटेक करने के बाद आगे पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए. वहां से उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की. इसके बाद सचिन की वहीं जॉब लग गई. इसी दौरान उनकी की ओलिविया वेन से दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गई. कुछ समय तक दोनों का वहां अच्छा रिलेशन चला. इसके बाद दोनों ने सात फेरे लेने का फैसला किया. सचिन ने ओलिविया से शादी के लिए अपने घर बताया कि अमेरिकी की रहनी वाली उनकी बहू भी हिंदू रीति रिवाज से शादी करने के लिए तैयार हैं. इसके बाद परिवार वाले भी मान गए.

मूल रूप से अमेरिका की रहनी वाली हैं ओलिविया

ओलिविया मूलरूप से अमेरिका के अरवाइन शहर की रहने वाली है. ओलिविया के पिता डन-वेन का 2021 में कोरोना के चलते निधन हो गया था. ओलिविया के साथ उनकी मां नैन-डो के साथ भारत आई हुई है. गांव वालों ने भी इस शादी को खूब पसंद किया है. पूरे गांव में इस शादी के चर्चे हैं.

जानकारी के मुताबिक, सचिन को अमेरिका में ग्रीन कार्ड मिला हुआ है. अब अमेरिकी नागरिक से शादी के बाद उनको वहां की नागरिकता भी मिल जाएगी. इसका मतलब वह एनआरआई बन जाएंगे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago