Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ली नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ की जानकारी

अमित शाह ने मुख्यमंत्री से पूरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली है और आगे की योजनाओं के बारे में जाना है. जिस इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, वहां पर अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

रायपुर, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर शुक्रवार देर रात पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं. इसे छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी मुठभेड़ बताया जा रहा है. नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने भारी मात्रा में एलएमजी राइफल, एके 47 राइफल, एसएलआर राइफल, इंसास राइफल, कैलिबर 303 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं. तलाशी अभियान जारी है और सीआरपीएफ, डीआरजी के अतिरिक्त बल भी नजर बनाए हुए हैं.

तलाशी अभियान जारी

पुलिस और नक्सली के बीच हुई इस मुठभेड़ की पूरी जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी है. मुख्यमंत्री कार्यालय से बताया गया है कि गृह मंत्री अमित शाह ने नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों के संबंध में कल रात छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय से बात की. बताया जा रहा है कि अमित शाह ने मुख्यमंत्री से पूरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी ली है और आगे की योजनाओं के बारे में जाना है. जिस इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, वहां पर अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

2026 मार्च तक नक्सल से मुक्ति

बता दें कि सितंबर माह में माओवादी आतंक से पीड़ितों ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस दौरान गृह मंत्री ने कहा था कि नकस्ल को खत्म करने की दिशा में भाजपा सरकार काम कर रही है. बस्तर से नक्सल को खत्म करने की डेडलाइन भी उन्होंने दी थी. अमित शाह ने कहा था, साल 2026 मार्च तक नक्सल से मुक्ति भाजपा सरकार दिलाएगी. साथ ही अमित शाह ने नक्सलियों से अपील की थी वह आत्मसमर्पण करें.

शांति की राह पर अग्रसर है बस्तर 

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कार्यालय से बताया गया है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सली हिंसा से पीड़ित युवाओं से मुलाकात कर उनके साहस और संघर्ष को सराहा. पुनर्वास नीति के तहत पुलिस विभाग में शामिल ये युवा अब नक्सलवाद के खिलाफ डटकर खड़े हैं. मुख्यमंत्री ने बस्तर में बढ़ती शांति की ओर इशारा करते हुए कहा, “नक्सलवाद की खोखली विचारधारा को छोड़कर लौटने वाले इन युवाओं के कारण बस्तर शांति की राह पर अग्रसर है.”

यह भी पढ़ें-   Chhattisgarh में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 30 नक्सलियों की मौत, AK47, रायफल समेत अन्य हथियार बरामद

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital