Bharat Express DD Free Dish

मकोका मामले में गिरफ्तार AAP विधायक नरेश बालियान ने पत्नी के चुनाव प्रचार के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

AAP के विधायक नरेश बालियान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पत्नी के विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कस्टडी पेरोल की मांग की है

naresh balyan

नरेश बाल्यान

मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान ने अपनी पत्नी का चुनाव प्रचार करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने इसको लेकर कस्टडी पेरोल की मांग की है. कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है.

बालियान की पत्नी लड़ेगीं विधानसभा चुनाव

बालियान के वकील ने कोर्ट से कहा कि इस बार उनकी पत्नी को विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला है. उनको चुनाव का कोई अनुभव नहीं है. इसलिए उनके मुवक्किल को पत्नी का चुनाव प्रचार करने के लिए हिरासत पेरोल दिया जाए. विधायक को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंतण्रअधिनियम (मकोका) के तहत 4 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जबकि इससे पहले एक अदालत ने उन्हें कथित जबरन वसूली के एक मामले में जमानत दे दी थी.

ये भी पढ़ें: उत्तर रेलवे महाप्रबंधक की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज किया

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read