Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आचार्य लोकेश मुनि की गुरुदेव श्री श्री रविशंकर से मुलाकात, ज्ञान मंदिर में हुई आत्मिक चर्चा

जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने आर्ट ऑफ लिविंग नॉलेज टेम्पल में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की. दोनों संतों ने वैश्विक शांति, प्रेम और आत्मिक संतुलन के महत्व पर विचार साझा किए.

Acharya Lokesh Muni

जैन आचार्य डॉ. लोकेश मुनि ने हाल ही में आर्ट ऑफ लिविंग के नवनिर्मित नॉलेज टेम्पल में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से भेंट की. इस दौरान दोनों आध्यात्मिक नेताओं के बीच सौहार्द्रपूर्ण बातचीत हुई और वैश्विक शांति, प्रेम तथा स्वस्थ समाज की दिशा में विचार साझा किए गए.

आचार्य लोकेश मुनि ने इस मुलाकात के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ‘गुरुदेव की स्नेहिल मुस्कान और सकारात्मक ऊर्जा ने मन को गहराई तक छू लिया. उन्होंने बताया कि मंदिर में प्राप्त सात्विक प्रसाद जितना शरीर को स्वास्थ्य देने वाला था, उतने ही संतुलनकारी और आत्मशुद्धि से परिपूर्ण गुरुदेव के विचार भी मन और आत्मा को तृप्त करने वाले रहे.’

ध्यान, योग और शांति पर बना ये लिविंग फाउंडेशन

गौरतलब है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन, जिसे गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने स्थापित किया है. दुनियाभर में ध्यान, योग और शांति के संदेश के लिए जाना जाता है. वहीं आचार्य लोकेश मुनि भी लंबे समय से जैन परंपरा के माध्यम से अहिंसा, सहिष्णुता और विश्व बंधुत्व का संदेश देते आ रहे हैं.

इस भेंट को विशेषज्ञ दो बड़े आध्यात्मिक प्रवाहों जैन परंपरा और आर्ट ऑफ लिविंग के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद मान रहे हैं. दोनों ही संत-पुरुषों का मानना है कि आज के दौर में समाज को केवल भौतिक प्रगति नहीं बल्कि मानसिक और आत्मिक शांति की भी उतनी ही आवश्यकता है.

मुलाकात के अंत में आचार्य लोकेश मुनि ने गुरुदेव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब संत मिलकर शांति और सद्भाव का संदेश देते हैं तो उसका असर समाज की गहराई तक पहुंचता है.

ये भी पढ़ें: अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकेश कजाकिस्तान में आयोजित विश्व धार्मिक सम्मेलन को करेंगे संबोधित

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital