Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अशोक गहलोत पर हमलावर हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम: बोले- भ्रष्टाचार, लूट-खसोट और लाल डायरी…कांग्रेस के कुछ नेताओं को हिंदू नाम से नफरत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्च प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार और महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

अशोक गहलोत पर हमलावर हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम

Acharya Pramod krishnam: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्च प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार और महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को लेकर सवाल खड़े किए हैं. इसके साथ ही आचार्य ने लाल डायरी का भी जिक्र किया है. जिसको लेकर पिछले दिनों बीजेपी भी कांग्रेस सरकार को घेरने में जुटी हुई थी.

अशोक गहलोत पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” भ्रष्टाचार,बलात्कार ‘लूट खसोट’ और खनन, नासिर-जुनैद की हत्या ‘लाल डायरी’ और गमन.” इसके अलावा उन्होंने CWC की नई तटीम में शामिल न किए जाने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की है.

कुछ नेताओं को उनके तिलक और वेशभूषा से चिढ़

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कार्य समिति में शामिल न किए जाने को लेकर कहा कि ” कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं को उनकी वेषभूषा और तिलक से चिढ़ होती है, लेकिन वे इसको इस जन्म में नहीं छोड़ पाएंगे.

” कांग्रेस के कुछ नेताओं को हिंदू नाम से भी नफरत है”

प्रमोद कृष्णम ने बिना किसी नेता का नाम लिए हुए कहा कि ” कांग्रेस के कुछ नेताओं को हिंदू नाम से भी नफरत है. भगवा से नफरत करते हैं. उन्हें वंदे मातरम कहने दिक्कत है. कांग्रेस पार्टी को कुछ नेता वामपंथ के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं. और कुछ तो टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों को भी पसंद करते हैं. ”

यह भी पढ़ें- Bihar News: तेज प्रताप यादव ने बदला ‘अटल बिहारी वाजपेयी पार्क’ का नाम, हमलावर हुई बीजेपी

पहले भी अशोक गहलोत पर बोल चुके हैं हमला

गौरतलब है कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोला है. इससे पहले भी उन्होंने दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर मामले में अशोक गहलोत के बयान की कड़ी निंदा की थी. प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि “श्रद्धा मर्डर केस को सामान्य कहने वाले अशोक गहलोत का ये बयान बेहद ही अफसोस जनक है. ये बयान अपराधियों के हौसले को बढ़ाने वाला है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital