Bharat Express DD Free Dish

‘वोट अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी के जानकी मंदिर जानें पर जमकर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम, बोले-इस पाखंड से चुनाव नहीं जीत पाओगे…

Rahul Gandhi Janaki Temple Visit: राहुल गांधी की जानकी मंदिर यात्रा पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस की जमकर आलोचना की. इस दौरान पीएम मोदी मां को गाली देने वाला मामला भी सामने आया.

Rahul Gandhi Janaki Temple Visit

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में राहुल गांधी पूरे राज्य में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं. इस यात्रा के जरिये वो पूरे बिहार का भ्रमण कर लोगों से मिल रहे हैं और जनता को उनके वोट के अधिकार के बारे में जागरूक कर रहे हैं. इसी बीच राहुल गांधी बिहार के सीतामढ़ी जिले में मौजूद मां जानकी के मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने मां जानकी की आराधना की.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

राहुल गांधी के जानकी मंदिर यात्रा पर अब विवाद छिड़ गया है. आध्यात्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनके जानकी मंदिर यात्रा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी की जानकी मंदिर दर्शन को पाखंड करार दिया.

पाखंड से नहीं जीत सकते चुनाव- आचार्य

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि, आप राम मंदिर के निमंत्रण को अस्वीकार कर देते हैं और जानकी मंदिर जाकर मां जानकी के दर्शन करने का दिखावा करते हैं. ये पाखंड है. राहुल गांधी इस पाखंड के जरिये कभी नहीं चुनाव जीत सकते हैं. वहीं महागठबंधन के मंच से पीएम मोदी की मां को गाली देने के मामले में भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनपर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी को मूर्ख तक करार दिया.

आचार्य प्रमोद ने राहुल गांधी को बताया मूर्ख

अपने ट्वीट में आचार्य प्रमोद ने कहा कि, मोदी को गाली देते-देते मन नहीं भरा तो अब उनकी ‘मां’ को गाली देना शुरू कर दिया. उन्होंने राहुल गांधी को मूर्ख बताते हुए कहा कि ये भारत है. यहां मां की पूजा की जाती है. शत्रु की भी मां को प्रणाम किया जाता है.

ये भी पढ़ें: “जापान टेक पॉवर हाउस है और भारत एक टैलेंट पॉवर हाउस”, इकोनॉमिक फोरम में बोले पीएम मोदी

राहुल को छोड़ देनी चाहिये राजनीति

आचार्य प्रमोद ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी को राजनीति छोड़ने की सलाह तक दे डाली. उन्होंने आगे कहा कि, अब 55 साल के हो गए होंगे. अगर अब भी आपको इतनी समझ नहीं आई तो राजनीति छोड़ देना चाहिये. आप क्यों रोज-रोज अपनी दादी की आत्मा को कष्ट पहुंचाते हो.

क्या है मामला?

बता दें कि, SIR को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के द्वारा निकाला जा रहा वोटर अधिकार यात्रा का काफिला बुधवार को दरभंगा पहुंचा था. इसको लेकर जाले विधानसभा क्षेत्र के सिमरी में कांग्रेस के द्वारा मंच लगाया गया था. जहां मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी गई थी. जिसका वीडियो वायरल हो रहा था. फिलहाल पुलिस ने पीएम मोदी की मां को गाली देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा के रूप में हुई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read