Bharat Express DD Free Dish

…जब दिल्ली चुनाव से पहले ही आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कर दी थी सनातनी सरकार की भविष्यवाणी, और कहा था…मैं पीएम मोदी को ज्वाइन कर चुका हूं…

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी भविष्यवाणी कर दी थी. आइए जानते हैं कि भाजपा को ज्वाइन करने पर क्या दिया जवाब…

Acharya Pramod Krishnam

आचार्य प्रमोद कृष्णम

Hinduism in Indian Government: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी भविष्यवाणी कर दी थी. उनका मानना है कि भारत में हर जगह सनातन का ध्वज लहराता हुआ नजर आएगा. उन्होंने एक रिपोर्टर से बातचीत में कहा था कि देशभर में चुनावी नतीजे इस ओर संकेत कर रहे हैं कि जनता अब सनातन के प्रति समर्पित सरकार चाहती है.

उदाहरण के लिए दिए थे ये उदाहरण

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा और महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम का उदाहरण दिया. उन्होंने बताया था कि

“लोग हरियाणा के रिजल्ट को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे थे, लेकिन वहां भी सत्ता परिवर्तन हुआ. महाराष्ट्र में भी यही कहा जाता था, लेकिन वहां भी सत्ता पलट गई. इससे साफ संकेत मिलता है कि भारत की जनता सोच-समझकर फैसला ले रही है और सनातन के पक्ष में आगे बढ़ रही है.”

उन्होंने आगे कहा कि “मुझे लगता है कि दिल्ली की जनता भी सोच-समझकर निर्णय लेगी, और भारत में जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां सनातन की सरकार बनेगी.”

सनातन विरोधी कभी सत्ता में नहीं आएंगे

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत में वही सरकार बनेगी जो सनातन के प्रति समर्पित होगी. उन्होंने कहा:

“जो भी सनातन का विरोध करेगा, वह भारत में कभी भी सत्ता प्राप्त नहीं कर सकता.”

उनका मानना है कि भारत की राजनीति अब सनातन केंद्रित हो गई है और जनता सिर्फ उन नेताओं और पार्टियों को स्वीकार करेगी जो सनातन संस्कृति और मूल्यों के प्रति निष्ठावान होंगे.

बीजेपी ज्वाइन करने के सवाल पर दिया बड़ा बयान

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे भाजपा (BJP) ज्वाइन करेंगे, तो उन्होंने सीधा जवाब दिया:

“फिलहाल मेरा पूरा ध्यान कल्कि धाम के निर्माण पर केंद्रित है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने श्री कल्कि धाम की आधारशिला रखी है, और मैं चाहता हूं कि यह दिव्य, भव्य और विशाल धाम जल्द से जल्द पूर्ण हो. इसी कार्य में मैं पूरी तरह से जुटा हुआ हूं.”

बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा:

“मैं बीजेपी ज्वाइन करूंगा या नहीं, यह तो बाद की बात है, लेकिन मैंने भारत के प्रधानमंत्री को ज्वाइन कर लिया है.”

कल्कि धाम के निर्माण में पूरी तरह से समर्पित

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने जीवन का एकमात्र उद्देश्य श्री कल्कि धाम के निर्माण को बताया. उन्होंने कहा कि यह धाम भारत की आध्यात्मिक विरासत का एक प्रमुख केंद्र बनेगा और इसे भव्य और दिव्य रूप में जल्द से जल्द तैयार किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read