Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अडानी फाउंडेशन ने विश्व प्रोटीन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को किया जागरूक

इस मौके पर समुदाय के धात्री माताओं, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने के बारे में बताया गया.

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Varanasi: वाराणसी में अडानी फाउंडेशन के तत्वावधान में अडानी विल्मार द्वारा संचालित फॉर्च्यून सुपोषण प्रोजेक्ट के अंतगर्त आज शहरी मालिन बस्तियों सुदमापुर, लालपुरा, कोनिया, राजघाट, नक्कीघाट नेवादा इत्यादि में विश्व प्रोटीन दिवस मनाया गया. जिसमे समुदाय के लोगो को प्रोटीन के महत्त्व को समझाते हुए कम लागत में बने प्रोटीन युक्त व्यंजनों जैसे: THR की बर्फी, ढोकला, उल्टा, चिल्ला, सोयाबीन कबाब, सोयाबीन पराठा, अंकुरित दालों का सलाद इत्यादि को बनाकर सिखाने के साथ उनका प्रदर्शन भी किया गया.

प्रोटीन युक्त आहार के बारे में दी गई जानकारी

इस मौके पर समुदाय के धात्री माताओं, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने के बारे में बताया गया. जिसमे महिला बाल विकास कार्यक्रम की तरफ से आंगनवाडी सुपरवाइजर पुनीता राय ने महिलाओं को प्रोटीन युक्त आहार के सेवन से होने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया. इसके साथ ही डॉक्टर आशुतोष बनर्जी ने प्रोटीन स्रोतों के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान की.

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में कांग्रेस ने तीन सीटें जीतीं, बीजेपी को मिली एक सीट, हिमाचल में फंसा मामला, दोनों पार्टियों को मिले 34-34 वोट

कुकिंग के तौर तरीको के बारे में चर्चा

सुपोषण अधिकारी ममता यादव ने प्रोटीन की कमी से शरीर में होने वाले प्रभावों के बारे चर्चा करते हुए कुकिंग के तौर तरीको के बारे में चर्चा की. कार्यक्रम के दौरान सहायक सुपोषण अधिकारी सुजाता यादव एवं जुगल केशरी और स्वास्थ विभाग से एएनएम पूनम यादव, ममता पाण्डे, आंगनबडी कार्यकत्री माया देवी, वंदना, सुषमा देवी और सुपोषण संगिनी प्रीति, सोनी, रेनू ,आबिदा, पुष्पा देवी, रीता, सरिता देवी, बिंदु पटेल, शबनम बेगम, रेशमा कुमारी इत्यादि उपस्थित थीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest