देश

Aditya L1 Launch: भारत का पहला सूर्य मिशन लॉन्च, चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग के 10वें दिन ISRO ने PSLV रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा आदित्य-L1

Aditya L1 Mission : भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO ने आज सुबह 11.50 बजे सूर्य के लिए अपना पहला मिशन ‘आदित्य L1’ लॉन्च कर दिया. यह लॉन्चिंग 23 अगस्त को हुई चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग के 10वें दिन की गई है, जिसमें ‘आदित्य L1’ को PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया. रॉकेट ने 63 मिनट 19 सेकेंड बाद ‘आदित्य L1’ को 235 x 19500 Km की पृथ्वी की ऑर्बिट में छोड़ दिया. और, वहां से आगे का रास्ता वो खुद तय करेगा.

ISRO ने बताया कि ‘आदित्य L1’ पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर जाएगा. इसे सूर्य के नजदीक लैगरेंज पॉइंट-1 तक जाना है. यह सूर्य की ओर बढ़ता ही जा रहा है और लक्ष्य तक पहुंचने इसे करीब 4 महीने लगेंगे. यह लैगरेंज पॉइंट-1 से सूर्य की स्टडी करेगा. इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज पर आसानी से रिसर्च की जा सकती है.

 

6 जनवरी 2024 को L1 पॉइंट तक पहुंचेगा ‘आदित्य L1’

ISRO के वैज्ञानिकों का कहना है कि L1 पॉइंट के आस-पास हेलो ऑर्बिट में भेजा गया हमारा ‘आदित्य L1’ सेटेलाइट सूर्य को बिना किसी ग्रहण के लगातार देख सकता है. इससे रियल टाइम सोलर एक्टिविटीज और स्पेस के मौसम पर भी नजर रखी जा सकेगी. ये 6 जनवरी 2024 को L1 पॉइंट तक पहुंचेगा.

यह भी पढ़ें: Aditya-L1 Mission का काउंटडाउन शुरू, ISRO चीफ एस सोमनाथ ने की मंदिर में पूजा-अर्चना, सूर्य के L1 बिंदु तक पहुंचने में हमारे सेटेलाइट को 125 दिन लगेंगे

5 पॉइंट में समझिए आदित्य L1 के मिशन को

  • आज सुबह ISRO के PSLV रॉकेट ने आदित्य-L1 को 235 x 19500 Km की पृथ्वी की कक्षा में छोड़ा.
  • यह 16 दिनों तक पृथ्वी की कक्षा में रहेगा. 5 बार थ्रस्टर फायर कर ऑर्बिट बढ़ाएगा.
  • उसके बाद फिर से आदित्य-L1 के थ्रस्टर फायर होंगे और ये L1 पॉइंट की ओर निकल जाएगा.
  • 110 दिन के सफर के बाद आदित्य-L1 ऑब्जरवेटरी इस पॉइंट के पास पहुंच जाएगा
  • थ्रस्टर फायरिंग के जरिए आदित्य को L1 पॉइंट के ऑर्बिट में डाल दिया जाएगा.
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

21 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

26 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

41 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

47 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

59 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

60 minutes ago