देश

यूपी में आयुष्मान योजना से जुड़ेंगे 13 लाख परिवार, बुजुर्गों की सेहत पर योगी सरकार खर्च कराएगी सालाना 145 करोड़, जानिए कैसे पा सकेंगे फायदा

Ayushman Scheme in UP: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बुजुर्गों के हक और अधिकारों के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतार चुकी है. अब योगी सरकार ने प्रदेश में 11 लाख 74 हजार परिवारों के बड़े-बुजुर्गों को फ्री में इलाज की सुविधा देने का निर्णय किया है. इन परिवारों के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत लाभ मिलेगा और प्रत्येक वर्ष पांच लाख रुपए तक फ्री में इलाज की सुविधा मिल सकेगी.

अधिकारियों के मुताबिक, ये वो परिवार होंगे, जिनके सदस्यों की उम्र 60 साल या फिर इससे अधिक होगी. इसका प्रस्‍ताव स्वास्थ्य विभाग ने दिया था और योगी सरकार ने अभी इस प्रस्‍ताव पर मुहर लगा दी है. अंदाजा लगाया गया है कि इस योजना में प्रत्येक वर्ष 145 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिसमें केंद्र का 87 करोड़ अंश शामिल होगा तो वहीं 58 करोड़ रुपए की भागीदारी राज्य सरकार के हिस्से में होगी.

प्रदेश में इतनी है आयुष्मान योजना के पात्रों की संख्या

एक रिपोर्ट में बताया गया कि प्रदेश में केंद्र की सहायता से संचालित आयुष्मान योजना के पात्रों की संख्या फिलहाल 1 करोड़ 18 लाख है. वहीं, पूरे देश में करीब 12 करोड़ लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ने के लिए अब केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. इसी तरह उत्तर प्रदेश का कोटा बढ़ने के कारण 13 लाख 64 हजार 594 परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा. भाजपा सरकार कह रही है कि इन बुजुर्गों को किसी पर निर्भर नहीं रहना होगा, क्योंकि योगी सरकार इनकी सेहत की देखभाल करेगी.

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypoll 2023- घोसी उपचुनाव तय करेगा I.N.D.I.A गठबंधन की उत्तर प्रदेश में स्थिति

इस योजना को अमल में लाने के लिए भेजा गया पत्र

शासन की संयुक्त सचिव रचना गुप्ता ने योजना की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह को पत्र भेजा है और इस योजना को अमल में लाने के लिए कहा है. गौरतलब है कि इस योजना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत 11 लाख 74 हजार पात्र बुजुर्गों के परिवारों को आयुष्मान योजना में सम्मिलित करने का प्रस्ताव योगी सरकार को भेजा था. तो वहीं खबर सामने आ रही है कि इस प्रस्ताव को जहां एक ओर वित्त विभाग तो दूसरी ओर यूपी सरकार ने भी मंजूरी दे दी है.

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को भी मिलेगा लाभ

सूत्रों के मुताबिक, इस योजना में उनको भी शामिल किया गया है जो पहले शामिल नहीं थे. यानी स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के परिवार को भी शामिल किया है. इस तरह से कोटे में शेष रह गए एक लाख 42 हजार 156 परिवारों को भी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा और इनको भी साल में पांच लाख तक फ्री इलाज की सुविधा दी जाएगी. इससे पीएम आवास योजना (ग्राणीण) वाले 13 लाख 64 हजार 594 अतिरिक्त लाभार्थी परिवारों को वर्ष भर तक 5 लाख फ्री में इलाज की सुविधा मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

11 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

11 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

16 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

52 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

57 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

1 hour ago