Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar Poster: दिल्ली, गुजरात और हरियाणा के बाद अब बिहार में लगे ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर’, पुलिस ने CCTV के आधार पर शुरू की जांच

Modi Hatao Desh Bachao: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के गेट नंबर 10 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने वाले ऐसे पोस्टर मिले हैं. हालांकि, पटना जिला प्रशासन को इस बात का अंदाजा नहीं है कि इस कृत्य के पीछे कौन है ?

bihar poster (1)

पटना में लगे मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर (फोटो ट्विटर)

Bihar Poster: 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्तारूण बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष एड़ी चोटी का जोर लगाने में हुआ है. इसी सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को अनपढ़ बताया था. इसके साथ ही कई राज्यों में ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’ के पोस्टर लगवाए थे. वहीं अब दिल्ली, गुजरात और हरियाणा के बाद शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’ के नारे वाले पोस्टर लगाए गए हैं.

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के गेट नंबर 10 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने वाले ऐसे पोस्टर मिले हैं. हालांकि, पटना जिला प्रशासन को इस बात का अंदाजा नहीं है कि इस कृत्य के पीछे कौन है.

रात करीब 3 बजे लगाए गए पोस्टर

सूत्रों ने बताया है कि गुरुवार की रात गांधी मैदान की दीवार पर ऐसे पोस्टर लगाए गए. स्थानीय रेहड़ी-पटरी वालों ने दावा किया कि वह रात 11 बजे तक वहीं रुके रहे. हर दिन और उस समय तक पोस्टर नहीं लगे थे. ऐसा माना जाता है कि पोस्टर आधी रात से 3 बजे के बीच लगाए गए थे. बता दें कि इससे पहले दिल्ली, गुजरात और हरियाणा की पुलिस पहले ही पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है. पटना के मामले में अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है. सूत्रों ने कहा है कि पटना पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि इस बारे में कुछ सुराग मिल सके कि कौन जिम्मेदार था.

यह भी पढ़ें-   तीर्थ-दर्शन योजना में लद्दाख के सिंधु दर्शन उत्सव के लिए मिलेंगे 25 हजार, सिंधी साहित्य अकादमी का बढ़ेगा बजट- सीएम शिवराज ने किया ऐलान

सीएम केजरीवाल पर लगा जुर्माना

वहीं बीते दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री मांगने पर गुजरात हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल पर 25 हजार का जुर्माना लगाया. कोर्ट ने मुख्य सूचना आयोग (CEC) के आदेश को भी रद्द कर दिया है, जिसमें यूनिवर्सिटी और पीएमओ से डिग्री प्रस्तुत करने का आदेश दिया था.

दिल्ली में लगे थे पोस्टर

इससे पहले राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी की शिक्षा को लेकर पोस्टर लगाये थे जिसमें लिखा था कि ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ’, इन पोस्टरों दिल्ली में खंभो, दीवारों और पेड़, इत्यादी जगहों पर लगाया गया था. जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया था. पीएम मोदी को हटाने की मांग करने वाले हजारों पोस्टर मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने 100 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की थी.

– भारत एक्सप्रेस (इनपुट ians के साथ)

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital