Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पुतिन के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, प्रधानमंत्री बोले- जारी रहेगी मानवीय मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी कि 20 मार्च को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बात की.

President Zelensky

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानाी कि 20 मार्च को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से टेलीफोन पर बात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-यूक्रेन साझेदारी को और मजबूत करने के मुद्दों पर चर्चा की.

जेलेंस्की से पीएम मोदी ने की फोन पर बात

राष्ट्रपति जेलेंस्की से टेलीफोन पर हुई बातचीत की जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर दी. उन्होंने पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है कि “यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से भारत-यूक्रेन साझेदारी को मजबूत करने पर अच्छी बातचीत हुई. शांति के सभी प्रयासों और चल रहे संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के लिए भारत के निरंतर समर्थन से अवगत कराया. भारत निर्देशित मानवीय सहायता प्रदान करना जारी रखेगा.’

इससे पहले पीएम मोदी ने रूस में हुए आम चुनाव में व्लादिमिर पुतिन को भारी जीत और 5वीं बार राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी थी. उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से टेलीफोन पर बात करते हुए दोनों देशों के बीच कूटनीति साझेदारी को लेकर भी चर्चा की थी.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ““राष्ट्रपति पुतिन से बात की और उन्हें रूसी संघ के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी. भारत-रूस आने वाले सालों में विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और विस्तार देगा और मिलकर काम करेगा. इसके लिए दोनों देशों में सहमति बनी है”.

पुतिन 5वीं बार बने राष्ट्रपति

पीएम मोदी ने इस दौरान रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर भी चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने संपर्क बने रहने पर सहमति जताई है. बता दें कि यह पांचवी बार है जब पुतिन रूस के राष्ट्रपति चुने गए हैं. बीते दिनों ही तीन दिनों तक होने वाले चुनाव के नतीजे सामने आए थे जिसमें पुतिन ने एतिहासिक जीत दर्ज की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital