Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारतीयों के पास होगी दुनिया की कमान, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का विश्वास

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रवक्ता शाहिद सईद ने ब्रिटेन के चुनाव परिणामों पर राय व्यक्त करते हुए यह विश्वास जताया है कि भारत और ब्रिटेन के रिश्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और अधिक मजबूत होंगे.

Muslim Rashtriya Manch

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच.

Muslim Rashtriya Manch: ब्रिटेन में हुए आम चुनावों के नतीजे आए और 14 सालों के बाद यहां लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. जिसके बाद लेबर पार्टी के नेता किएर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. वहीं एंगेला रेनर को देश का नया डिप्टी प्रधानमंत्री बनाया गया है. 650 सीटों वाली ब्रिटेन की संसद में लेबर पार्टी ने 412 सीटें जीत ली हैं जो बहुमत के आंकड़े 326 से कहीं ज़्यादा है. वहीं, चुनाव के नतीजों से सत्ता में क़ाबिज़ कंज़र्वेटिव पार्टी को बड़ा झड़का लगा है. ये झटका ऋषि सुनक के लिए भी है जिनके नेतृत्व में चुनाव हो रहा था. इस बीच मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रवक्ता शाहिद सईद ने ब्रिटेन के चुनाव परिणामों पर राय व्यक्त करते हुए यह विश्वास जताया है कि भारत और ब्रिटेन के रिश्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और अधिक मजबूत होंगे.

ब्रिटिश संसद में भारतीय मूल के सर्वाधिक सांसद

साथ ही साथ शाहिद सईद ने कहा कि इतिहास अंग्रेजों से बदला ले रहा है. ब्रिटेन के भारतवंशी प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पार्टी भले ही करारी हार के बाद सत्ता से बाहर हो गई, लेकिन ऐतिहासिक घटना घटी है. उन्होंने कहा कि जिन अंग्रेजों ने हमें वर्षों तक गुलाम बनाकर रखा था, वहां का प्रधानमंत्री एक भारतवंशी जब बना तो आम भारतीयों को बेपनाह ख़ुशी मिली और आज ब्रिटिश संसद में भारतीय मूल के सर्वाधिक सांसद हैं जो ऐतिहासिक है.

दादाभाई नौरोजी से हुई थी ब्रिटिश सदन में भारतीय सांसद की शुरुआत

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश सदन में भारतीय सांसद की शुरुआत 1892 में दादाभाई नौरोजी से हुई थी जो अब एक विशाल रूप ले चुकी है. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रवक्ता ने बताया कि इस बात का प्रमाण यह है कि 680 सांसदों के चुनाव में पहली बार सबसे अधिक 107 भारतीय मूल के नेताओं ने चुनाव लड़े जिनमें 29 ने विजय पताका लहराया. यह प्रत्येक भारतीय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है और इसके लिए सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई. शाहिद ने यह भी विश्वास जताया कि जल्द ही वो समय आयेगा जब दुनिया भर के अनेकों देश की कमान भारतीय मूल के लोग ही संभाल रहे होंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital