Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर जारी हुई किताब, अग्निपथ योजना को लेकर कही गई ये बात…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने 26 मई को नौ साल पूरे कर लिए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार ने 26 मई को नौ साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर 9 वर्ष: सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण” नाम से एक पुस्तक जारी की गई है. जिसमें मोदी सरकार के पहले कार्यकाल से लेकर अबतक की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है. इस किताब में अग्निपथ योजना को लेकर दावा किया गया है कि मोदी सरकार की अग्निपथ योजना सशस्त्र बलों के लिए गेम चेंजर साबित होगी. जिसका जिक्र पीएम मोदी ने इसी साल जनवरी के महीने में अग्निवीरों को संबोधित करते हुए भी किया था.

15 जून 2022 को शुरू हुई थी अग्निपथ योजना

गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार ने सेना में भर्ती के लिए एक नया प्रयोग करते हुए अग्निपथ योजना की शुरुआत 15 जून 2022 को किया था. इस योजना के तहत सेना में नौकरी की अवधि चार साल की होगी. जिसमें अधिकारी रैंक से नीचे के पदों पर भर्ती होगी. साथ ही इस योजना के तहत महिला और पुरुष अभ्यर्थी सेना में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इस किताब में अग्निपथ योजना को लेकर ये भी दावा किया गया है कि मोदी सरकार के अबतक के कार्यकाल में रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है. 2014 में जो रक्षा निर्यात 1941 करोड़ था, वो 2022-23 में 16 हजार करोड़ तक पहुंच गया है. मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखकर सेना को मजबूती देने का काम किया है. जिसे कई मौकों पर देश के बाहर चलाए गए बचाव कार्यों में भी देखा जा सकता है.

वहीं सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हमने पिछले नौ सालों में बहुत कुछ किया है. साथ ही आने वाले समय में और भी बहुत कुछ करना बाकी है. हम देश के समग्र विकास और जनता की भलाई के लिए मेहनत करना चाहते हैं. जिससे हम अमृतकाल में एक मजबूत और सशक्त भारत का निर्माण कर सकें. ये सब इसलिए भी हो रहा है क्योंकि देश की जनता ने एक स्थिर सरकार चुनी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital