Bharat Express DD Free Dish

आई लव मोहम्मद के नाम पर महाराष्ट्र में तनाव, अहिल्यानगर में दो गुटों में विवाद के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां, पुलिस हिरासत में 1 आरोपी

Communal Clash In Ahilyanagar Maharashtra: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में दो गुटों में विवाद हो गया है. हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर उत्पात मचा रहे लोगों को खदेड़ दिया. यह विवाद ‘आई लव मोहम्मद’ लिखने को लेकर हुआ है

Communal Clash In Ahilyanagar Maharashtra

Communal Clash In Ahilyanagar Maharashtra: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में दो गुटों में विवाद हो गया है. हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर उत्पात मचा रहे लोगों को खदेड़ दिया. यह विवाद ‘आई लव मोहम्मद’ लिखने को लेकर हुआ है.

दरअसल अहिल्या नगर शहर के मालीवाड़ा क्षेत्र में बारह टेटर्स के सामने कुछ अज्ञात लोगों ने मोहम्मद पैगंबर का नाम जमीन पर लिख दिया. जिसकी वजह से नाराज मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए शहर के कोटवाली पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन करने लगे.

पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. पुलिस ने किसी से भी अफवाहों पर भरोसा ना करने की अपील की है. वहीं एक आरोपी पुलिस हिरासत में है.

खबर अपडेट हो रही है…



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read