Bharat Express DD Free Dish

Breaking News: AP का दावा, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में सवार 242 में से 241 यात्रियों की मौत

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, प्लेन में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई है. अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक के हवाले से बताया गया कि विमान में सवार किसी भी यात्री को बचाया नहीं जा सका है.

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए प्लेन हादसे में विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई है. एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, प्लेन में सवार सभी 241 यात्रियों की मौत हो गई है. भारत एक्सप्रेस ऐसे दावों की पुष्टि नहीं करता है. अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक के हवाले से बताया गया कि विमान में सवार किसी भी यात्री को बचाया नहीं जा सका है.

वहीं विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमने बहुत से लोगों को खो दिया है.

फ्लाइट AI-171 के रूप में संचालित विमान मेघानी नगर के पास घनी आबादी वाले इलाके में गिर गया, जिससे जमीन पर भयंकर आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई. विमान ने दोपहर 1:39 बजे पर उड़ान भरी थी, लेकिन जमीन पर गिरने से पहले मेडे कॉल जारी किया था.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पुष्टि की कि हालांकि आपातकालीन संकेत मिला था, लेकिन विमान से कोई और संचार प्राप्त नहीं हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त एक बहरा कर देने वाली आवाज के बाद आग की लपटें और घना काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया. आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंचीं,.

लेकिन अधिकारियों ने अभी तक अंतिम संख्या या किसी भी जीवित व्यक्ति की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है.

विमान में कौन-कौन सवार थे

एयर इंडिया ने विमान में सवार लोगों की राष्ट्रीयता की शुरूआती जानकारी शेयर किया है. 242 लोगों में से 169 भारतीय नागरिक थे. बाकी में 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई यात्री शामिल थे. विमान की कप्तानी सुमीत सभरवाल कर रहे थे, जबकि क्लाइव कुंदर को-पायलट थे. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कुंदर ने लगभग 1,100 घंटे उड़ान भरी थी. इस हादसे ने ब्रिटेन में चिंता पैदा की है, जहां से विमान में बड़ी संख्या में नागरिक सवार थे.

ब्रिटेन की प्रतिक्रिया

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान जारी कर दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया. “लंदन जाने वाले विमान में सवार कई ब्रिटिश नागरिक भारतीय शहर अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसके दृश्य बहुत ही भयावह हैं. जैसे-जैसे स्थिति विकसित हो रही है, मुझे अपडेट किया जा रहा है, और इस बेहद दुखद समय में मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं.”

यूके सरकार ने तब से भारत के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी को अपडेट किया है, जिसमें नागरिकों से कांसुलर सेवाओं के संपर्क में रहने का आग्रह किया गया है.


ये भी पढ़ेें: Ahmedabad Air India Plane Crash: “भगवान स्वामी नारायण ने मुझे बचा लिया,” क्रैश हुए प्लेन को छोड़ने वाली यात्री ने यात्रा रद्द करने की बताई वजह


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read