Bharat Express DD Free Dish

अहमदाबाद में दूषित पानी से 50 लोग बीमार, अमित शाह ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

अहमदाबाद के सोला इलाके में दूषित पानी सप्लाई से करीब 50 लोग बीमार हो गए. सीवर पानी मिल जाने से कई सोसाइटी प्रभावित हुईं. अमित शाह ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं.

Amit Shah Leadership

गुरुवार (4 जून) को अहमदाबाद के गोटा वार्ड स्थित सोला इलाके में दूषित पेयजल की वजह से लगभग 50 लोग बीमार हो गए. प्रभावित लोगों को उल्टी और दस्त जैसी शिकायतें होने लगीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

कैसे पड़ लोग बीमार?

नगर निगम के अनुसार, इलाके में पाइपलाइन और ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत का काम चल रहा था. इसी दौरान तकनीकी गड़बड़ी हो गई, जिससे सीवर का पानी पीने के पानी की पाइपलाइन में मिल गया. इसी कारण कई आवासीय सोसाइटी में गंदा पानी सप्लाई हो गया और लोग बीमार पड़ने लगे.

यह समस्या जनतानगर क्रॉस रोड के पास स्थित करीब नौ सोसाइटी में देखी गई. लगभग 326 घरों तक दूषित पानी पहुंचा. सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखा गया, जिन्हें तुरंत इलाज की जरूरत पड़ी.

अमित शाह ने तुरंत लिया एक्शन

घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार और अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और तुरंत सुधार के निर्देश दिए. इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जांच शुरू कर दी.

स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय

हालात को काबू में करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की लगभग 40 टीमें घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं. साथ ही संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को क्लोरीन की गोलियां भी दी जा रही हैं, ताकि पानी को सुरक्षित बनाया जा सके.


ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने जा रहे सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले PM, नेताओं ने ऐसे दी बधाई


नगर निगम ने प्रभावित सोसाइटी की पानी की टंकियों की सफाई शुरू कर दी है. पाइपलाइन और ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत का काम भी तेजी से किया जा रहा है ताकि आगे ऐसी समस्या दोबारा न हो. अहमदाबाद के मेयर ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही सामान्य जल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read