इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में देवेंद्र फडणवीस ने कृषि क्षेत्र में AI के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच टेक्नोलॉजी आधारित समाधान जरूरी हैं. उन्होंने महिला किसानों की भागीदारी, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और महाराष्ट्र के एग्री-इनोवेशन मॉडल को भविष्य की दिशा बताया.
वैश्विक फूड सिस्टम पर बढ़ता दबाव
फडणवीस ने कहा कि पूरी दुनिया में फूड सिस्टम पर दबाव बढ़ रहा है. जलवायु परिवर्तन, गिरता जल स्तर, खराब होती मिट्टी की सेहत और अनिश्चित ग्लोबल मार्केट ने खेती को चुनौतीपूर्ण बना दिया है. उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ के देशों के लिए कृषि केवल आर्थिक गतिविधि नहीं, बल्कि रोज़गार, सामाजिक स्थिरता और राष्ट्रीय सुरक्षा का आधार है.
महिला किसानों पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत ने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI) और जिम्मेदार AI को प्राथमिकता दी है. उनका मानना है कि टेक्नोलॉजी आधारित समाधान कृषि क्षेत्र में स्थायी बदलाव ला सकते हैं. फडणवीस ने कहा कि 2026 को खेती में महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष घोषित किया गया है. AI सॉल्यूशन केवल महिला किसानों के लिए नहीं, बल्कि उनके साथ मिलकर डिजाइन किए जाने चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतों को समझा जा सके.
भविष्य की साझेदारी और लक्ष्य
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र आज वैश्विक स्तर पर सबसे मजबूत एग्री-इनोवेशन इकोसिस्टम में से एक बन रहा है. राज्य सरकार वेंचर कैपिटल फंड, इम्पैक्ट इन्वेस्टर्स, मल्टीलेटरल डेवलपमेंट बैंक, कॉर्पोरेट इनोवेशन आर्म और फिलैंथ्रोपिक फाउंडेशन को साझेदारी के लिए आमंत्रित करती है.फडणवीस ने बताया कि साझेदारी के तहत AI एडवाइजरी प्लेटफॉर्म को विस्तार देना, ट्रेसेबिलिटी DPI मॉड्यूल को को-डेवलप करना, एग्री-टेक स्टार्टअप में निवेश बढ़ाना, महिला किसानों में डिजिटल लिटरेसी को बढ़ावा देना और ग्रामीण AI इकोसिस्टम में क्षमता निर्माण प्रमुख लक्ष्य हैं.
यह भी पढ़े:सरकार का सुपर-एक्शन: बांग्लादेश बॉर्डर पर होंगे अमित शाह, 2 दिन, 2 राज्य और कड़े फैसले
-भारत एक्सप्रेस
Written By: Shubhra Rai (Intern)
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




