Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अचानक पीएम मोदी से मिलने पहुंचे एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, कल नौसेना प्रमुख ने की थी मुलाकात, जानें क्या है वजह?

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की.

PM Modi

पीएम आवास पर हाई लेवल मीटिंग.

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की. वायुसेना प्रमुख एपी सिंह रविवार दोपहर को प्रधानमंत्री आवास पहुंचे. यहां उन्होंने करीब 40 मिनट तक प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी.

PM Modi से नौसेना प्रमुख ने की मुलाकात

इससे पहले शनिवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री (PM Modi) से मुलाकात की थी. मौजूदा समय में यह मुलाकातें काफी अहम हैं. खास तौर पर यह तब और भी अहम हो जाती है जब पाकिस्तान बीते 10 दिनों से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है.

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद से सुरक्षा बलों ने आतंकियों पर शिकंजा कसा हुआ है. इस आतंकवादी हमले में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी. आतंकवादी हमले के बाद पूरी स्थिति की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुखों, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी. इस दौरान सरकार ने सेना को स्थिति से निपटने के लिए खुली छूट देने का निर्णय लिया था.

भारत कस रहा पाकिस्तान पर शिकंजा

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों पर शिकंजा कस दिया है. इससे तिलमिलाया पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तान बीते दस दिनों से नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी कर रहा है. इस स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री और वायु सेना प्रमुख के बीच हुई मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

सेना के मुताबिक, पाकिस्तानी सैन्य चौकियों से 3-4 मई की रात के दौरान भी फायरिंग की गई. इस गोलीबारी का भारतीय सेना ने तुरंत जवाब दिया. पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार से बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की है. भारतीय सेना ने तुरंत और सटीक रूप से इसका जवाब दिया.

यह भी पढ़ें- अब एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर मिलेंगी चुनाव से जुड़ी सारी सेवाएं, इलेक्शन कमीशन लाने जा रहा ये नया APP

पाकिस्तान जहां एक ओर लगातार नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर वह भारतीय सेना से जुड़े संस्थानों पर साइबर अटैक भी कर रहा है. पाकिस्तान अभी तक भारतीय सेना से जुड़े शिक्षण संस्थानों, मेडिकल संस्थानों एवं वेलफेयर से जुड़ी वेबसाइट पर साइबर अटैक कर चुका है. हालांकि, पहले से सतर्क साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान के इरादों को विफल कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital