Bharat Express DD Free Dish

Ahmedabad Plane Crash: AAIB की रिपोर्ट जारी, एयर इंडिया और बोइंग ने पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन

AAIB की शुरुआती रिपोर्ट सामने आ गई है. रिपोर्ट आने के बाद बोइंग और एयर इंडिया ने जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया है.

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट सामने आ गई है. रिपोर्ट आने के बाद बोइंग और एयर इंडिया ने जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर कहा है कि वो पूरी तरह से जांच में सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने आगे ये भी लिखा कि इस अपूरणीय क्षति में हम पीड़ित परिवार वालों के साथ खड़े हैं.

बोइंग ने जांच में सहयोग का दिया भरोसा

बोइंग ने भी हादसे पर दुख जताया है. रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने कहा कि वो AAIB को जांच में पूरा समर्थन दे रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि हम आगे भी सहयोग देते रहेंगे.

AAIB की रिपोर्ट जारी

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट सामने आई गई है. रिपोर्ट आने से इस घटना की वजहें थोड़ी साफ हो पाई हैं. रिपोर्ट कि माने तो बोइंग (Boeing) 787-8 विमान के इंजन का फ्यूल कंट्रोल स्विच उड़ान भरने के 3 सेकंड बाद ही अचानक ‘रन’ से ‘कटऑफ’ पर चला गया था. दूसरी भाषा में कहे तो इंजन में ईंधन की सप्लाई बंद हो गई थी. जिसके कारण ये हादसा हुआ था.

कॉकपिट की रिकॉर्डिंग

कॉकपिट की रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि एक पायलट दूसरे से पूछता है कि आपने ईंधन क्यों बंद किया? दूसरा जवाब देता है कि मैंने तो कुछ नहीं किया है. यानी कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई थी जिससे कंट्रोल खुद ब खुद बदल गया.

AAIB की रिपोर्ट यूनाइटेड नेशन्स के ICAO अनुबंध 13 के तहत तैयार की गई है. बता दें आगे और भी जांच जारी है.

कब हुई थी घटना ?

12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट 171 ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. लेकिन टेकऑफ के सिर्फ 34 सेकंड बाद ही ये विमान हादसे का शिकार हो गई. इस दर्दनाक दुर्घटना में 275 लोग जान चली गई थी. जिसमें यात्री, पायलट और हॉस्टल में मौजूद लोग शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read