Bharat Express DD Free Dish

तकनीकी गड़बड़ी से एयर इंडिया समेत कई एयरलाइनों की उड़ानें देर से चलीं, अब सिस्टम बहाल

Air India Check-in Glitch: मंगलवार शाम देश के कई हवाई अड्डों पर चेक-इन सिस्टम थर्ड-पार्टी तकनीकी खराबी से प्रभावित हुआ. एयर इंडिया और अन्य एयरलाइनों की उड़ानें देर से चलीं. अब सिस्टम पूरी तरह बहाल हो चुका है और सभी उड़ानें समय पर चल रही हैं.

Air India Check-in Glitch: मंगलवार शाम देश के कई हवाई अड्डों पर अचानक तकनीकी गड़बड़ी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं. एयर इंडिया और अन्य एयरलाइनों का चेक-इन सिस्टम थर्ड-पार्टी तकनीकी खराबी के कारण करीब 45 मिनट तक प्रभावित रहा. इस वजह से कई उड़ानों में देरी हुई और यात्रियों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ा.

एयर इंडिया ने क्या कहा?

एयर इंडिया ने रात 9:49 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि थर्ड-पार्टी सिस्टम में आई समस्या के चलते चेक-इन प्रक्रिया बाधित हो रही है. कंपनी ने कहा कि उनकी टीमें यात्रियों को सुचारू अनुभव देने के लिए लगातार काम कर रही हैं. हालांकि सिस्टम धीरे-धीरे ठीक हो रहा था लेकिन कुछ उड़ानों में देरी जारी रही.

ये भी पढ़ें-दिल्ली समेत 10 राज्यों में शीतलहर का कहर, जहरीली हवा ने बढ़ाई राजधानी की मुश्किलें

करीब एक घंटे बाद रात 10:49 बजे एयर इंडिया ने फिर अपडेट दिया कि थर्ड-पार्टी सिस्टम पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है. एयरलाइन ने बताया कि अब सभी हवाई अड्डों पर चेक-इन सामान्य रूप से चल रहा है और उड़ानें अपने तय समय पर संचालित हो रही हैं.

यात्रियों को असुविधा

इस तकनीकी खराबी से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. कई एयरपोर्ट पर चेक-इन काउंटरों के बाहर लंबी कतारें लग गई और लोगों को अपनी उड़ान पकड़ने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ा. सोशल मीडिया पर भी कई यात्रियों ने इस स्थिति को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं.

राहत की खबर

हालांकि राहत की बात यह रही कि कुछ घंटों की परेशानी के बाद सिस्टम पूरी तरह ठीक हो गया. एयर इंडिया ने स्पष्ट किया कि अब यात्रियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है और सभी उड़ाने समय पर चल रही हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read