Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली समेत 10 राज्यों में शीतलहर का कहर, जहरीली हवा ने बढ़ाई राजधानी की मुश्किलें

Delhi Cold Wave: दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. राजधानी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिरा, साथ ही AQI 372 दर्ज हुआ जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है. अगले 4-5 दिन तक ठंड और प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है.

Delhi Cold Wave: दिल्ली में सर्दी का सितम बढ़ने वाला है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज से रजधानी समेत करीब 10 राज्यों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा. इनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से शामिल हैं. अगले 4 से 5 दिन तक कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. साथ ही सुबह-शाम कोहरे की चादर भी देखने को मिलेगी.

दिल्ली की हवा जरीली

सर्दी के साथ ही दिल्ली की हवा भी जहरीली हो गई है. मंगलवार शाम राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 372 दरज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. शहर के 15 से ज्यादा इलाको में तो हालात हालात गंभीर स्तर तक पहुंच गए हैं. सोमवार को AQI 304 था और रविवार को 279 था. यानी लगातार हालात बिगड़ रहे हैं. पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक आने वाले दिनों में भी दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रह सकती है. रात में धुंध और दिन में हल्की हवा चलने की संभावना है. दोपहर में हवा की रफ्तार 5 किमी प्रति घंटे और शाम-रात में 10 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

प्रदूषण पर काबू पाने की कोशिश

प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली नगर निगम ने मंगलवार को कई उपायों को मंजूरी दी. महापौर राजा इकबाल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वायु और धूल प्रदूषण के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए. बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने व्यावहारिक सुझाव दिए.

ये भी पढ़ें-LIC देश के लिए अच्छा कर रही, इसे पॉलिटिक्स से दूर रखें…बदनाम करने वाले भारत के दुश्मन, निर्मला सीतारमण के बयान के बाद लोगों ने दी प्रतिक्रिया

उधर, राजस्थान में भी ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. बीकानेर के लूणकरणसर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. फतेहपुर में 6.6, गंगानगर में 6.9, अलवर में 8, चूरू में 9 और बीकानेर में 9.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिर सकता है. 4 दिसंबर के बाद जयपुर और बीकानेर रीजन में शीतलहर का असर और तेज होने की संभावना है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read