Bharat Express DD Free Dish

खराब मौसम के कारण दिल्ली से पटना जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट हुई, बाद में पटना में सुरक्षित लैंडिंग

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता के अनुसार, पटना में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते उड़ान को अस्थायी रूप से वाराणसी भेजा गया था. जैसे ही मौसम में सुधार हुआ, फ्लाइट ने दोबारा उड़ान भरी.

Air-India-Express

Air India Express: शनिवार, 21 जून को दिल्ली (DEL) से पटना (PAT) के लिए रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1014 को खराब मौसम के कारण वाराणसी (VNS) की ओर डायवर्ट करना पड़ा.

मौसम सुधरने पर फ्लाइट ने फिर भरी उड़ान

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता के अनुसार, पटना में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते उड़ान को अस्थायी रूप से वाराणसी भेजा गया था. जैसे ही मौसम में सुधार हुआ, फ्लाइट ने दोबारा उड़ान भरी और पटना में सुरक्षित लैंडिंग की.

प्रवक्ता ने कहा, “मौसम की प्रतिकूलता हमारे नियंत्रण से बाहर थी, जिससे यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.”

यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि- Air India Express

इस घटनाक्रम के कारण यात्रियों को कुछ घंटों की देरी का सामना करना पड़ा, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं और अब अपनी मंज़िल पर पहुंच चुके हैं. एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में गर्मी का कहर जारी, जल्द हो सकती है मानसून की एंट्री – मिलेगी राहत की उम्मीद

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read